प्रदेश Congress अध्यक्ष के हल्के की BDC संगड़ाह पर BJP का कब्जा

अनिला Chairman तो दिनेश बने उपाध्यक्ष 

विनय कुमार के गृह क्षेत्र के तीनों जिला परिषद Ward में भी भाजपा की जीत 

कांग्रेस समर्थित 1 Member ने की Cross Voting 

संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय MLA विनय कुमार के गृह विकास खंड संगड़ाह में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर BJP ने कब्जा जमाया। इससे पहले PCC President विनय के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी से संबंधित तीनों जिला परिषद Ward पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत चुके हैं। Chairman पद पर जहां BJP समर्थित अनिला कुमारी ने 8 Vote प्राप्त किए, वहीं कांग्रेस समर्थित मंजू कुमारी को 7 वोट मिले। Vice Chairman पद पर भाजपा समर्थित दिनेश चौहान ने 9 मत हासिल किए तथा कांग्रेस समर्थित राजेंद्र सिंह को केवल 6 वोट मिले। क्षेत्र के बड़े BJP नेताओं में गिने जाने वाले नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दिनेश के लिए Congress के किसी सदस्य ने भी Cross Voting की। 


 पंचायत चुनाव को विधानसभा का सैमीफाइनल कह चुके PCC President के अलावा वर्तमान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान व CM सुखविंदर सुक्खू के करीबी कहलाने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बृजराज ठाकुर भी Sangrah Block से है और इसके बावजूद BDC व जिला परिषद चुनाव में यहां BJP की एकतरफा जीत को प्रदेश सरकार के खिलाफ जनमत कहा जा रहा है। 

सुक्खू सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही संगड़ाह में विद्युत विभाग के ExEn व सहायक अभियंता कार्यालय तथा हरिपुरधार सिविल अस्पताल सहित दर्जन भर से ज्यादा संस्थान इस क्षेत्र में बंद किया जाना तथा College व Hospital जैसे संस्थानों में खाली पद भी क्षेत्रवासियों की कांग्रेस के प्रति नाराजगी का बड़ा कारण बताए जा रहे हैं। BJP नेता नारायण सिंह ने पंचायत समिति की इस जीत को प्रदेश की सुक्खू सरकार व विनय कुमार के खिलाफ जनता का आक्रोश कहा, हालांकि इस हल्के की पंचायत समिति ददाहू में गत माह कांग्रेस की जीत हुई थी। पंचायत समिति की इस जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार में पारम्परिक वाद्ययंत्रों की ताल पर विजय जुलूस भी निकाला गया। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को भी BDC संगड़ाह में जीत की उम्मीद थी, इसलिए HPCC अध्यक्ष विनय कुमार भी बुधवार को इस चुनाव के दौरान क्षेत्र में मौजूद थे।

Comments