संगड़ाह के खड़ाहं गांव में JCB से निजी भूमि पर कब्जा करने को लेकर FIR

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह की हरिपुरधार उपतहसील के गांव खड़ाहं के कपिल देव ने पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई कि, उनकी मलकियत भूमि मे कुछ लोग कानूनगो हरिपुरधार व JCB Driver अरविंद कुमार के साथ जबरन कब्जा करने के लिए आए और उनसे कोई NOC अथवा अनुमति नहीं ली गई। 

 


उन्होंने कहा कि, रणवीर, अजय कुमार, पंकज, अभिषेक व विलम सिंह हाथ में डंडे लेकर इनकी जमीन पर jCB लेकर जबरदस्ती कब्जा करने लगे और रोकने पर इनके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकियां दी। SP सिरमौर के अनुसार इस बारे Police Station संगड़ाह में अभियोग पंजीकृत किया गया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Comments