SP सिरमौर के अनुसार मौत के कारणों को लेकर छानबीन जारी
संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे बुधवार से लापता 22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी पुत्र चंदर सैन का शव आज शुक्रवार सांय साथ लगते जंगल से बरामद हुआ। गुम होने के दूसरे दिन कल गुरुवार को परिजनों ने Police Station Sangrah में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी और आखरी बार उसके अपने साथियों के साथ देखे जाने की भी बात कही जा रही है। शुभम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व वालिया लाइमस्टोन माईन संगड़ाह के बीच नाले नुमा जगह में बरामद होने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है।अभी तक पुलिस ने युवक का Postmortem न होने व Forensic team न पंहुचने के चलते मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि, वह ऐसी वीरान जगह तक कैसे पहुंचा। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों ने मौखिक बातचीत में कहा कि, उन्होंने हर एंगल से जांच की मांग की है। स्थानीय युवक मंडल जावगाधार की मदद से शव जंगल में नाले जैसी जगह पर झाड़ियों के बीच मिला। पोस्टमार्टम संभवतः कल शनिवार को संगड़ाह Hospital की बजाय Medical College नाहन में करवाया जाएगा। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। SP Sirmaur एनएस नेगी ने फोन पर हुई बातचीत में लापता युवक का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। गौरतलब है कि, पिछले साल अगस्त माह में हरियाली मेला संगड़ाह के दौरान भी साथ लगते गांव कड़ियाना का नरेश शर्मा नामक युवक भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था और उसका शव करीब 4 माह बाद जंगल में मिला था। लोग ऐसी वारदातों का संबंध नशे से होने को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं और कईं बार चिट्टोरिए अथवा नशेड़ी युवकों की टोली जंगलों में दिखने की भी बात कह रहे हैं।




Comments
Post a Comment