22 घंटे तक Forensic Team का इंतजार कर चुके परिजनों को अब शव मिलने का इंतजार
स्थानीय लोगों ने नशेड़ियों पर कार्रवाई की मांग की
SP सिरमौर के अनुसार मौत के कारणों को लेकर छानबीन जारी
संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे बुधवार से लापता 22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी का शव हालांकि कल शुक्रवार सायं करीब 3 बजे मिल चुका था, मगर FSL Team के शनिवार बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे लगभग 22 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचने तथा इसके बाद सांय खबर लिखे जाने तक पोस्मार्टम न होने के चलते दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार संगड़ाह Hospital से पोस्टमार्टम व विशेषज्ञ की राय के लिए शव Medical College नाहन भेजने को कहा गया और पुलिस टीम को औपचारिकताएं पूरी किए जाने में काफी समय लगने के चलते शनिवार को भी सांय करीब पांच बजे शव लेकर गाड़ी नाहन रवाना हुई। घटनास्थल पर मौजूद पूर्व पंचायत प्रधान जगत सिंह तथा अभागे युवक के पिता चंद्र सैन ने पुलिस व सरकार से स्थानीय नशेड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ताकी फिर किसी के घर का चिराग न उजड़े। गुम होने के दूसरे दिन गुरुवार को परिजनों ने Police Station Sangrah में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी और आखरी बार उसके अपने साथियों के साथ देखे जाने की भी बात कही जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि, पुलिस थाना संगड़ाह में उसके कुछ साथियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
शुभम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व वालिया लाइमस्टोन माईन संगड़ाह के बीच नाले नुमा जगह में बरामद होने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है। चर्चा इस बात की भी है युवक अथवा शव ऐसी वीरान जगह तक कैसे पहुंचा। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बातचीत में कहा कि, उन्होंने हर एंगल से जांच की मांग की है। जंगल व झाड़ियों में शव ढूंढने वाले स्थानीय युवक मंडल जावगाधार के सदस्य ने पुलिस कर्मियों के साथ कल रात भर अलाव जलाकर इसकी रखवाली भी की। FSL Team व पुलिस घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य जुटा चुकी है और बताया जा रहा है कि, CDR अथवा Mobile data के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी। SP Sirmaur एनएस नेगी ने युवक का शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले में जांच जारी है।
गौरतलब है कि, पिछले साल 17 अगस्त को हरियाली मेला संगड़ाह के दौरान भी साथ लगते गांव कड़ियाना का नरेश शर्मा उम्र 27 वर्ष भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था और उसका शव करीब 4 माह बाद जंगल में मिला था। नरेश की मां ने इस संदिग्ध मौत अथवा हत्या की आशंका जताते हुए गत 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत Email कर इस मामले की CID अथवा CBI जांच की भी मांग की थी। लोग Social Media पर ऐसी वारदातों का संबंध नशे से होने को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं और कईं बार चिट्टोरिए अथवा नशेड़ी युवकों द्वारा हैलिपैड के आसपास व जंगलों में शोर शराबा करने की भी बात कर रहे हैं।




Comments
Post a Comment