जानलेवा कही जा रही संगड़ाह बदहाल सड़कों ने 7 माह मे ली 28 लोगों की जान

SDM संगड़ाह ने Bolero हादसे के मृतकों के आश्रितों को जारी की Immediate Relief 

अब तक NH तो दूर राज्य उच्च मार्ग से भी नहीं जुड़ सका PCC President का हल्का 

संगड़ाह। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत परमार व वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के हल्के अथवा PWD Division संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली करीब 1160 KM सड़कों पर पिछले 7 माह में 28 लोगों की मौत के बाद क्षेत्रवासी यहां की खस्ताहाल सड़कों को जानलेवा कहने लगे हैं। गत मध्यरात्री संगड़ाह Hospital से Deadbody लेकर अरलू गांव जा रही Bolero गतलोग के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से जहां 4 लोगों की जान गई, वहीं 9 लोग घायल हुए हैं। Driver सहित 4 घायलों को गंभीर हालत के चलते Medical College नाहन रैफर किया गया। मृतकों की पहचान राजेन्द्र (37 वर्ष) पुत्र नूपा राम निवासी गांव अरलू, देश राज (23) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव अरलू, रिखी राम (58) पुत्र जागर सिंह निवासी गांव चिनाड़ व राम गोपाल (62) पुत्र गंगा राम निवासी गांव चिनाड़ के रूप में हुई है। 
घायलों में बृज मोहन (62) पुत्र कंठी राम निवासी चिनाड, कृपा राम (61) पुत्र गंगा राम निवासी चिनाड, देवेन्द्र सिंह (44) पुत्र हेम चंद निवासी चिनाड, सुनिल शर्मा (21) पुत्र राम स्वरूप निवासी चिनाड, राम स्वरूप (44) पुत्र दलीप सिंह निवासी अरलू, जय प्रकाश (45) पुत्र दया राम निवासी चिनाड, संदीप (21) पुत्र कमल निवासी अरलू,कमलेन्द्र (48) पुत्र रामानन्द निवासी चिनाड व चालक कपिल देव (39) पुत्र वीरेंद्र, निवासी डूंगी शामिल है। जानकारी के अनुसार इससे पहले गत 9 जनवरी को हरिपुरधार में दुर्घटनाग्रस्त Private Bus में जहां 14 लोगों की जान गई थी, वहीं 27 जनवरी को चौरास में हुए Car Accident मे 1 की मौत हुई थी। 4 फरवरी को पालर पंचायत के सताई नामक स्थान पर हुई कार दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में जहां एक जान गई, वहीं 5 फरवरी को सासकिल में हुए Bike accident में भी एक मौत हुई। 3 अप्रैल को चाड़ना में हुए कार हादसे में 2 तो 4 मई को भलौना Link Road पर हुए हादसे में 4 की जान गई। गत 9 जनवरी को हरिपुरधार के समीप हुए जीत कोच नामक निजी बस हादसे पर Deputy CM व उद्योग मंत्री आदि बड़े नेता भी यहां शोक जताने पहुंचे थे। SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, गतलोग के पास हुए हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 25- 25 हजार की तुरंत राहत जारी की गई है। 
गौरतलब है कि, हरिपुरधार बस हादसे के बाद 45 साल तक बतौर विधायक रेणुका जी का नेतृत्व करने वाले विनय कुमार व उनके दिवंगत पिता को पूर्व कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष जगत सिंह ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का दोषी करार दिया था और इसके बाद उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया गया। Police व SDM संगड़ाह की Magisterial Inquiry में हालांकि इन हादसों के कारण अलग-अलग बताए गए, मगर अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य उच्च मार्ग से भी न जुड़ सके PWD Division संगड़ाह की सड़कों को Driver व आम लोग जानलेवा व कातिल कह रहे हैं।
 

Comments