पिता खो चुके अर्जुन की इस साल की पढ़ाई का खर्चा समाजसेवी सूरत कंठ ने उठाया

हाटी समिति, हरियाली मेला समिति, धार्मिक स्थलों, School, College व Hospital को भी दे चुके हैं Donation 


सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के गांव लगनू के समाजसेवी एवं Govt Contacter सूरत सिंह कंठ ने बचपन में ही अपने पिता को खो चुके 8 साल के अर्जुन की इस साल की पढ़ाई का खर्चा वहन किया। Childline तथा ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण के प्रधान तपेंद्र राणा की मदद से गत 3 अगस्त को 8 साल के अर्जुन कुमार का प्राथमिक पाठशाला संगड़ाह में दाखिला हों चुका है और 1 Private School के Principal सुरेंद्र कंठ ने भी उसकी पढ़ाई के लिए 500 रुपए दिए थे। पारिवारिक विवाद व पिता की मृत्यु के चलते मां की कईं कोशिशों के बावजूद न तो अर्जुन का Birth Certificate बन सका था और न ही वह संबंधित पंचायत के परिवार रजिस्टर में अब तक दर्ज है। गत माह Child Helpline व पंचायत प्रधान की मदद से अर्जुन का जन्म प्रमाण पत्र मिल चुका है और अगले 2-3 दिन में उसका आधार कार्ड मिलने के बाद नाम परिवार Register अथवा पंचायत record में भी दर्ज होने की उम्मीद है। 

सूरत सिंह कंठ जहां 2 दिन पहले हरियाली मेला संगड़ाह की पहली सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ के दौरान मेला समिति को 1 लाख 11 हजार रुपए दे चुके हैं, वही इसी साल हाटी समिति को भी इतनी ही चंदा अथवा सहयोग राशि जारी कर चुके हैं। विगत एक साल में वह Model Hospital संगड़ाह में करीब 68,000 की लागत के 2 Inverter donate करने के साथ-साथ वराहावतार मंदिर के लिए 1 लाख ₹, Degree College संगड़ाह के संग्रहालय के लिए 51,000 व संन्यास आश्रम रेणुका जी के लिए 1 लाख रुपए की राशि दान कर चुके हैं। पिछले एक साल इसके अलावा यह दानी सज्जन राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोरली, बालेश्वर क्रिकेट क्लब व चुड़ेश्वर सेवा समिति को भी चंदा अथवा सहयोग राशि जारी कर चुके हैं। गत वर्ष से वह संगड़ाह में विभिन्न कार्यालयों में अपने काम से आने वाले दिव्यागों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था कर चुके हैं। 

 

Comments