संगड़ाह में नए DSP मंगत राम ठाकुर ने संभाला कार्यभार

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी मंगत राम ठाकुर द्वारा करीब 4 माह से खाली DSP के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पहले वह Assistant Commandent 1st IRBN बनगढ़, DSP मुख्यालय सोलन व DSP शिमला City के पद पर भी रह चुके है। ।

इसी क्षेत्र जैसी भौगोलिक परिस्थितियों वाली मंडी की करसोग घाटी से संबंध रखने वाले मंगत राम ने मंगलवार को संगड़ाह में स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मचारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना व नशे पर रोकथाम उनकी प्राथमिकता रहेगी

Comments