संगड़ाह Hospital से Medical College नाहन रेफर किया
संगड़ाह। जिला सिरमौर के शिक्षा खंड संगड़ाह के Primary School लगनू के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर अथवा टुकड़ा गिरने से चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा काव्या घायल हो गई। बच्ची के सिर पर गहरी चोट होने के चलते आदर्श स्वास्थ्य संस्थान संगड़ाह से उसे Medical College नाहन रेफर किया गया है। कक्षा चलने के दौरान कमरे की छत से बजरी वाला हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया और काव्या के सिर पर जा लगा और उसे 6 टांके लगे हैं। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और स्कूल के शिक्षक व परिजनों ने घायल छात्रा को संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। संगड़ाह अस्पताल में मौजूद डॉ तमन्ना ने बताया कि, सिर पर गहरी चोट होने तथा यहां सीटी स्कैन न होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। छत अथवा प्लास्टर गिरने की इस घटना ने इस स्कूल भवन में बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं तथा अभिभावकों में घटना को लेकर चिंता बनी हुई है।शिक्षा उपनिदेशक एलिमेंट्री सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि, घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। भवन की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर पूरी जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रधान तपेंद्र सिंह व उप-प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि, इस जर्जर स्कूल भवन की मुरम्मत को लेकर पहली ही ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, मगर शिक्षा विभाग से बजट अथवा कोई प्रतिक्रिया मिलना शेष है। गौरतलब है कि, एक तरफ जहां देश के विभिन्न हिस्सों में CJP व कुछ अन्य संगठन तथा दल Gen-Z व Generation Alpha जैसे आंदोलन बात कर रहे है, वहीं PCC President विनय कुमार के हल्के के सरकारी स्कूल के ऐसे भवनों की ओर सरकार व विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं।



Comments
Post a Comment