4 दिन से लापता नन्ही आर्या को ढूंढने में नाकाम NDRF ने रोका Rescue Operation

SDM संगड़ाह के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान जारी 


संगड़ाह। सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली लाना-चेता पंचायत के घेवना गांव से रविवार से लापता 4 वर्षीय आर्या का आज चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। 200 से ज्यादा ग्रामीण जहां रविवार से ही उसकी तलाश कर रहे हैं, वहीं मंगलवार व बुधवार को NDRF द्वारा भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ टीम के संबंधित अधिकारी ने बताया कि, आज दूसरे दिन भी कामयाबी नहीं मिलने पर फिलहाल तलाशी अभियान बंद किया गया है। 

SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने कहा कि, एनडीआरएफ टीम ने साथ लगती खड्ड व अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद फिलहाल Rescue Operation बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान जारी रखें हुए हैं। पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि, रविवार से लगातार 200 से ज्यादा ग्रामीण तलाश कर रहे हैं और उसके मिलने तक वह अपना अभियान जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि, अपने भाई व बहन के साथ खेल रही आर्या उस समय गुम हुई जब उसके माता-पिता काम करने घर से बाहर गए थे। उन्होंने कहा कि, कल प्रशासन द्वारा डाग स्क्वायड मंगवाई गई है।

Comments