संगड़ाह के लाना-चेता में घर से लापता नन्ही आर्या तीसरे दिन भी नहीं मिली


NDRF ने साथ लगती खड्ड में चलाया Rescue operation 

संगड़ाह। पुलिस थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली लाना-चेता पंचायत के घेवना गांव से  रविवार सायं करीब 4 बजे लापता 4 वर्षीय आर्या का आज तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। 200 से ज्यादा ग्रामीण जहां रविवार से ही उसकी तलाश कर रहे हैं, वहीं मंगलवार को NDRF team द्वारा भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है। खबर लिखे जाने तक उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी। 
SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने कहा कि, आज एनडीआरएफ टीम पंहुच चुकी है और साथ लगती खड्ड व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि, तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार व कुछ अन्य Police तथा राजस्व कर्मी भी एनडीआरएफ के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। 

पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि, रविवार से जहां लगातार 200 से ज्यादा ग्रामीण तलाश कर रहे हैं, वहीं मंगलवार को एनडीआरएफ टीम भी तलाशी अभियान शुरू कर चुकी हैं और करीब अढ़ाई KM दूर तक नोएट खड्ड में तलाशी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, अपने भाई व बहन के साथ खेल रही आर्या उस समय गुम हुई जब उसके माता-पिता काम करने घर से बाहर गए थे।

 

Comments