राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की CSCA President बनी दीक्षा

 

College campus हुआ में नई केंद्रीय छात्र परिषद का शपथग्रहण समारोह 

संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद (CSCA) का गठन किया गया। इस अवसर पर नवगठित CSCA के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। CSCA में दीक्षा ठाकुर (BA-3rd year) को President, तनुजा चौहान (BA द्वितीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, इशिका (बी.ए. प्रथम वर्ष) को महासचिव तथा रंजीता शर्मा (B.Com 1st year) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कक्षा प्रतिनिधियों में मनीष चौहान (बी.ए. तृतीय वर्ष), उपासना (बी.ए. द्वितीय वर्ष), अक्षय (बी.ए. प्रथम वर्ष), नीलम कुमारी (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) तथा तान्या शर्मा (बी.कॉम प्रथम वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों एवं क्लबों के प्रतिनिधियों के रूप में NCC, NSS, Rover-Ranger, RRC, Eco Club, Cultural, Sports तथा Road Safety Club से विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर College Principal डॉ. वेद प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, CSCA विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय प्रशासन ने नवगठित CSCA के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरे सत्र में विद्यार्थियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

Comments