SDM संगड़ाह घटनास्थल पर मौजूद रहे
JCB से नाले का बहाव Divert करने पर भी नहीं चला आर्या का पता
एसडीआरएफ के नाकाम रहने पर गत वर्ष चूड़धार के जंगल में भी स्थानीय युवाओं ने ढूंढा था पंचकूला के युवक का शव
संगड़ाह। नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली लाना-चेता पंचायत से लापता नन्ही आर्या की तलाश के लिए गुरुवार को पांचवें दिन Police के Sniffer Dog की मदद ली गई और आज भी अब तक इस 4 वर्षीय बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है। 200 से ज्यादा ग्रामीण जहां रविवार से ही उसकी तलाश कर रहे हैं, वहीं NDRF team द्वारा भी 2 दिन Rescue operation चलाया गया। NDRF टीम के संबंधित अधिकारी ने कहा कि, मंगलवार के बाद बुधवार दूसरे दिन भी कामयाबी नहीं मिलने पर उन्होंने तलाशी अभियान बंद किया गया है। बुधवार बाद दोपहर SHO संगड़ाह की मौजूदगी स्थानीय Rescue Team ने JCB machine से बच्ची के घर के साथ लगती खड्ड का बहाव भी दूसरी तरफ मोड़ा, मगर उसका पता नहीं चल पाया। गुरुवार को घटनास्थल पर मौजूद SDM संगड़ाह सुनील कायथ के मोबाइल पर खबर लिखे जाने तक इस बारे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि, 200 से ज्यादा ग्रामीण प्रशासन व पुलिस के खोजी कुत्ते के साथ तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार लाना-चेता के घेवना गांव से 4 साल की यह बच्ची उस समय गुम हुई जब माता-पिता खेत में काम करने गए थे और वह अपने एक भाई व एक बहन के साथ मोबाइल देख रही थी। गौरतलब है कि, सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली चूड़धार के जंगल में 14 दिनों से लापता पंचकूला निवासी अक्षय साहनी (28 वर्ष) का शव भी गत 10 मार्च 2025 को 3 स्थानीय युवाओं ने ढूंढा था और SDRF Team व प्रशासन द्वारा लाए गए कथित पर्वतारोही उसे ढूंढने में नाकाम रहे थे।

Comments
Post a Comment