संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर NSS इकाई द्वारा नशा निवारण एवं स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। NSS programme Incharge डॉ सरीता ने बताया कि, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। स्वच्छता अभियान के दौरान NSS स्वयंसेवियों ने College Campus तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों ने विभिन्न स्थानों से कचरा एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। इसके साथ ही नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। NSS स्वयंसेवियों ने रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता कुमारी ने स्वयंसेवियों को NSS दिवस के महत्व एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने NSS स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं नशा विरोधी जागरूकता जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों को भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


Comments
Post a Comment