ददाहू में 10 आरोपी Gambler 1,41,500 ₹ के साथ पकड़े गए

SIU Team ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के तहसील मुख्यालय ददाहू में Police की SIU Team ने 10 लोगों को जूआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। Police को गुप्त सूचना मिली कि, ददाहू निवासी अमित सब्रवाल निवासी नजदीक UCO Bank अपने घर के पास बने कमरों में जूआ खिलवाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार जसवीर सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी गांव चुली डाकघर ददाहु उम्र 36 वर्ष व लेखराम पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गांव तिरमली दयार डाकघर ददाहु उम्र 24 वर्ष, स्वतन्त्र गवाह को पुलिस पार्टी के साथ शामिल किया गया। अमित सब्रवाल को तलाशी के हालत व अधिकार पत्र से अवगत करवाया गया जिस पर अमित सब्रवाल को साथ लेकर इसके मकान की धरातल वाली मंजिल का दरवाजा खुलवाया गया तथा अमित सब्रवाल व गवाह की मौजुदगी में धरातल मंजिल का मुख्य गेट खुलवाकर गेट के साथ ही दाहिनी तरफ के कमरे की तलाशी ली गई। इस कमरे में फर्श पर कुछ लोग पैसों का दाव लगाकर ताश खेल रहे थे जो पुलिस के अचानक आने पर एक दम से खडे हो गये तथा ताश के पत्ते फर्श पर फैंक दिये। फर्श पर फैंके गये ताश के पत्तों की संख्या में 52 पाई गई और साथ ही तीन नई ताश की गड्डियां भी बन्द पैकेट में बरामद हुई। दांव पर लगाये गये पैसों को गिना गया तो कुल मुबलिक 1,41,500 रु पाये गये। जुआ खेलते पकड़े गए व्यक्तियों में 1- सुनील अत्री पुत्र पुर्णचन्द निवासी गाँव व डाकघर पराडा तहसील ददाहू उम्र 35 वर्ष 2- गोविन्द सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी गाँव फिडोग डाकघर बकरास तहसील शिलाई 40 वर्ष 3- राजेन्द्र कुमार पुत्र भीम सिंह निवासी गाँव जाईंचा मझाईं डाकघर कोटला मोलर तहसील ददाहु जिला उम्र 42 वर्ष 4- कलम सिंह पुत्र झांगर सिंह निवासी गाँव जाईंचा मझाईं डाकघर कोटला मोलर तहसील ददाहु उम्र 56 वर्ष 5- राकेश शर्मा पुत्र आत्मा राम निवासी गाँव डुंगी कंडयोण डाकघर पनार तहसील ददाहु उम्र 38 वर्ष 6- रामचन्द्र पुत्र विजेन्दर सिंह निवासी गाँव भेनू डाकघऱ पराडा तहसील ददाहू उम्र 40 वर्ष 7- विक्रम सिंह पुत्र रणदीप सिंह निवासी गाँव जाईंचा मझाईं डाकघर कोटला मोलर तहसील ददाहु जिला उम्र 41 वर्ष 8- दीपचन्द पुत्र बस्ती राम निवासी गाँव दुभोड डाकघर टिम्बी तहसील शिलाई 49 वर्ष 9- सुरजन सिंह पुत्र बाल किशन निवासी गाँव भरायण डाकघर कोटला मोलर तहसील ददाहु उम्र 30 वर्ष तथा 10- महेन्द्र सिंह पुत्र अनुप सिंह निवासी गाँव व डाकघर पराडा तहसील ददाहु जिला सिरमौर उम्र 45 वर्ष शामिल बताए गए। मंगलवार को हुई छापेमारी के बाद इन आरोपी Gamblers के खिलाफ जुआ अधिनियम 1867 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। DSP संगडाह मंगत राम ने Police Station रेणुका जी में मामला दर्ज होने की जानकारी देते हुए कहा कि, छानबीन जारी है।

Comments