राजगढ मे 242.95 ग्राम अफीम के साथ बाप-बेटा धर दबोचे

राजगढ़। सिरमौर Police की SIU ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 242.95 ग्राम मादक पर्दाथ अफीम बरामद कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान जब टीम सलैच कैंची के पास मौजूद थी तो गुप्त सूचना मिली कि, लेखराम निवासी गांव कंलियोंपाब डाकघर कोटला बांगी तहसील राजगढ जिनका शिलाबाग में होटल कंवर भोजनालय है वह अपने बेटे धर्मेन्द्र उर्फ मिन्दा के साथ मिलकर अफीम बेचने का धन्धा काफी समय से करता है । जिस पर पुलिस टीम ने लेखराम व धर्मेन्द्र कुमार उपरोक्त के भोजनालय/दुकान की तलाशी नियमनुसार अमल में लाई और लेखराम व धर्मेन्द्र कुमार के कब्जे से 242.95 ग्राम मादक पर्दाथ अफीम बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। SP सिरमौर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ में NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।


Comments