संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय, संगड़ाह की BA तृतीय वर्ष की छात्रा स्वाति ठाकुर राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 21 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला यह शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। College की NSS Program officer डॉ. सरिता ने बताया कि, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना स्वाति के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
शिविर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सद्भाव को समझने का अवसर प्रदान करेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश ने स्वाति को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Comments
Post a Comment