3 दिन बाद जंगल में सुनसान जगह पर मिला था 22 वर्षीय युवक का शव
संगड़ाह। नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में गत 19 अगस्त, 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी की मां सरीता देवी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस Case की CBI अथवा CID से जांच करवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को ईमेल किए गए पत्र में उन्होंने कहा कि, संदिग्ध मौत अथवा हत्या के बाद 22 अगस्त को साथ लगते जंगल में उसका शव मिला था और 2 दिन बाद 24 अगस्त को Police ने Postman के बाद उन्हें शव सौंपा था।
उसकी संदिग्ध मौत अथवा हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर सरीता देवी ने उसी दौरान पुलिस थाना संगड़ाह तथा पुलिस अधीक्षक सिरमौर को भी शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि, उस दौरान पुलिस ने उसके साथियों अथवा संदिग्धों को बुलाया था और अब लोगों द्वारा उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर हमें डराया जा रहा है। गौरतलब पिछले साल 17 अगस्त 2025 को हरियाली मेला संगड़ाह के दौरान भी साथ लगते गांव कड़ियाना का नरेश शर्मा उम्र 27 वर्ष भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था और उसका शव करीब 4 माह बाद जंगल में मिला था।




Comments
Post a Comment