विनय कुमार ने किया आदर्श अस्पताल संगड़ाह में Ultrasound सेवा का शुभारंभ
संगड़ाह की 48 पंचायतों के अलावा साथ लगते शिमला के कुपवी क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ
करीब एक लाख की आबादी को सेवाएं दे रहे अस्पताल में Doctor के 10 में से 7 पद खाली
जनरेटर के लिए 15 लाख की घोषणा
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद रेणुका जी हल्के के आदर्श स्वास्थ्य संस्थान संगड़ाह में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार ने अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ किया। मशीन की Testing के बाद कल से ही यहां मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। स्थानीय विधायक विनय कुमार ने RKS की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, यहां Generator के लिए वह 15 लाख का बजट उपलब्ध करवा चुके हैं और जल्द विभाग को इसे खरीदने को कहा गया है। कुछ समय पहले यहां पोर्टेबल मशीन से X-ray भी शुरू हो चुके हैं, हालांकि बड़ी एक्स-रे मशीन लगना बाकी है। MLA ने जल्द यहां 2-3 विशेषज्ञों की नियुक्ति की भी बात कही और दिन में Local Bus का मुख्य बाजार से अस्पताल तक एक चक्कर लगाने का भी आश्वासन दिया। करीब साढ़े 10 करोड़ की लागत से बने संगड़ाह अस्पताल के आलीशान भवन का 5 मई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उद्घाटन किए जाने के कुछ ही दिन बाद से बिजली की समस्या बताकर बंद रखी गई लिफ्ट को भी चलाया जा चुका है। Model Hospital Sangrah में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस साल Outsource के माध्यम से 12 Nurses की नियुक्ति भी की गई थी और विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 2 की दोबारा पोस्टिंग अथवा प्रतिनियुक्ति ददाहू अस्पताल व हरिपुरधार सीएचसी में की गई। अस्पताल में इसी साल नियुक्त डॉक्टर में से एक को पोस्टिंग की कुछ ही दिन बाद जनजातीय मंत्री के जिला किन्नौर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया और फिर उसकी वहीं Transfer की गई। अब यहां स्वीकृति डॉक्टर के 10 पदों में से 7 पद खाली है और विशेषज्ञ एक भी नहीं है।
उपमंडल संगड़ाह की खस्ताहाल सड़कों पर आए दिन वाहन हादसे होते हैं और इस साल अब तक सड़क हादसों में यहां 28 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में ExEn Electrical office बंद किए जाने तथा 4 साल से संगड़ाह-चाड़ना 33 KV Line restore न किए जाने के चलते क्षेत्र में हर रोज बार-बार अघोषित Power Cut लगने के दौरान अस्पताल में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है, हालांकि विधायक जल्द यहां जनरेटर लगाने का भरोसा दे चुके है। SDM संगड़ाह सुनील कायथ की अध्यक्षता व विधायक की मौजूदगी में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में BMO संगड़ाह डॉ सुनील कक्कड़ सहित सभी सदस्य मौजूद रहे और इस साल के लिए करीब 20 लाख का बजट पास किया गया। बहरहाल यहां अल्ट्रासाउंड शुरू होने से स्वास्थ्य खंड संगड़ाह की 48 तथा व साथ लगते शिमला जिला के कुपवी क्षेत्र की दर्जन भर पंचायतों को लगाकर करीब एक लाख की आबादी लाभान्वित होगी। क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए विनय कुमार आ आभार जताया





Comments
Post a Comment