वाल्मीकि जयंती यात्रा का Route बदलने पर SDM नाहन को धमकी

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में वाल्मीकि जयंती की शोभा यात्रा का Route बदलने पर SDM कै धमकी देने का मामला सामने आया है। नागरिक उपमंडलाधिकारी नाहन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि, गत रात्रि 8:37 पर उनके मोबाईल पर एक WhatsApp Call के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी कि, यदि दिनांक 25-10-2026 को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस का रूट बदला गया तो अंजाम बुरा होगा। इस शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में धारा 351(2) BNS के तहत Case पंजीकृत किया गया है। 


 गौरतलब है कि, 2 दिन पहले नाहन में वाल्मीकि व सिख समुदाय के बीच घंटों हुई पत्थरबाजी के चलते शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा Route change किया गया था। कल DC सिरमौर के प्रयास से दोनों समुदाय मे समझौते के बाद आज यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। SP सिरमौर के अनुसार कॉल करने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच व कॉल डिटेल का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जिला Police किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने या सरकारी अधिकारी को धमकाने का प्रयास करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Comments