करीब एक लाख की आबादी को सेवाएं दे रहे अस्पताल में Doctor के 10 में से 7 पद खाली
कल MLA विनय कुमार करेंगे Ultrasound का औपचारिक उद्घाटन
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद रेणुका जी हल्के के आदर्श स्वास्थ्य संस्थान संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। आज मशीन की टेस्टिंग के बाद जानकारी के अनुसार 4 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार कल शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड सेवा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे और कुछ समय पहले यहां X-ray भी शुरू हो चुके हैं। करीब साढ़े 10 करोड़ की लागत से बने संगड़ाह अस्पताल के आलीशान भवन का 5 मई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उद्घाटन किए जाने के कुछ ही दिन बाद से बिजली की समस्या बताकर बंद रखी गई लिफ्ट को भी आज चलाया जा चुका है। Model Hospital Sangrah में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस साल Outsource के माध्यम से 12 Nurses की नियुक्ति भी की गई थी और विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 2 की दोबारा पोस्टिंग अथवा प्रतिनियुक्ति ददाहू अस्पताल व हरिपुरधार सीएचसी में की गई।अस्पताल में इसी साल नियुक्त 3 डॉक्टर अथवा TMO में से एक को पोस्टिंग की कुछ ही दिन बाद जनजातीय मंत्री के जिला किन्नौर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा चुका है। अब यहां स्वीकृति डॉक्टर के 10 पदों में से 7 पद खाली है और विशेषज्ञ एक भी नहीं है। उपमंडल संगड़ाह की खस्ताहाल सड़कों पर आए दिन वाहन हादसे होते हैं और इस साल अब तक सड़क हादसों में यहां 28 लोगों की जान जा चुकी है।
वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में ExEn Electrical office बंद किए जाने तथा 4 साल से संगड़ाह-चाड़ना 33 KV Line restore न किए जाने के चलते क्षेत्र में हर रोज बार-बार अघोषित Power Cut लगने के दौरान अस्पताल में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है और यहां जनरेटर भी नहीं है। BMO संगड़ाह डॉ सुनील कक्कड़ ने बताया कि, कल स्थानीय विधायक विनय कुमार अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ करेंगे और RKS की मीटिंग में भी मौजूद रहेंगे।




Comments
Post a Comment