भाजपा ने 112 Booth पर बढ़त लेकर फतेह किया Congress का किला

हिमाचल के पहले Chief Minister के विधानसभा क्षेत्र में BJP की बड़ी सेंधमारी
 भाजपाइयों ने Development व मोदी लहर को बताया 15,832 मतों की Lead का कारण       

2017 के Assembly Election में कांग्रेस को मिली थी 5,160 वोट की लीड 
 कांग्रेस का गढ़ कहलाने वाले रेणुकाजी विधानसभा के कुल 123 Polling Booth में से BJP को पहली बार 112 बूथ पर बढ़त मिलने तथा Congress से दोगुना से भी ज्यादा Vote मिलने को क्षेत्रवासी मोदी लहर का असर तथा हल्के में कांग्रेस की स्थति कमजोर होना करार दे रहे हैं। हिमाचल के पहले Chief Minister डॉ वाईएस परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी हल्के से 2017 के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को 5,160 मतों की बढ़त मिली थी, वहीं इस Parliament Election में भाजपा को 15,832 वोट की बढ़त मिली। वर्तमान चुनाव में क्षेत्र से जहां कांग्रेस को मात्र 15,690 वोट मिले, वहीं BJP को इससे दोगुना से भी ज्यादा 31,522 मत प्राप्त हुए। 
 कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से अब तक केवल 2011 के By-election मे पहली व आखरी बार भाजपा प्रत्याशी हृदय राम MLA चुने जा सके हैं। सूबे में BJP Government होने के बावजूद पार्टी को उक्त उपचुनाव में मात्र 3,527 के करीब मतों की बढ़त मिल सकी थी। क्षेत्र के भाजपाइयों की मानें तो इलाके के Voters ने केन्द्र व प्रदेश Government के विकास व कल्याणकारी योजनाओं के लिए वोट किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर तथा जगत सिंह, दिनेश चौहान, विजेंद्र शर्मा, धर्मपाल सूर्या, प्रताप सिंह, सोम प्रकाश, अनिल भारद्वाज व पीएस रावत आदि स्थानीय भाजपा नेताओं ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में SDPO कार्यालय व ददाहू में College खोले जाने को क्षेत्र के लिए बड़ी achievement बताया।
                        (File Photos)
 भाजपाइयों ने अब तक राज्य उच्च मार्ग से वंचित रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र अथवा उपमंडल संगड़ाह के लिए केंद्र सरकार द्वारा चार National Highway स्विकृत किए जाने तथा नौहराधार में करीब एक हजार करोड़ के White Cement Plant को मंजूरी दिए जाने को भी ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। लोक निर्माण विभाग Division संगड़ाह की सड़कों के लिए वर्तमान में करीब 105 करोड़ का बजट उपलब्ध होने तथा नौहराधार में कृषि विज्ञान केंद्र को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के लिए भी भाजपा नेताओं ने सूबे की BJP Government की सराहना की। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 2, जून को जहां प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में डीएसपी कार्यालय शुरू किया गया है, वहीं गत 4, अक्टूबर को शिक्षा मंत्री द्वारा ददाहू कॉलेज में भी Classes का विधिवत शुभारंभ किया गया है।
 भाजपाइयों ने बयान में कहा कि, पहले मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र रहे Civil Subdivision Sangrah अथवा Renukaji विधानसभा क्षेत्र के अब तक State से भी न जुड़ सकने के जिम्मेदार दशकों तक इलाके का प्रतिनिधित्व करने वाले यहां के कांग्रेस MLA हैं, जिनमें से एक ही परिवार के दो Congress नेता चार दशक तक विधायक रहे हैं। क्षेत्र से भाजपा की अब तक की इस बड़ी जीत मुख्य कारण जहां अधिकतर लोग मोदी लहर को मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग गत Assembly Election में भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक हृदय राम की वापसी तथा स्थानीय Congress MLA की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नजदीकियों को भी वजह मान रहे हैं।

 मोदी लहर के अलावा अन्य दो जीत के कारणों को लेकर किसी भी दल ने अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं द्वारा हालांकि हार की समीक्षा किया जाना शेष है, मगर 2017 के विधानसभा Election में BJP प्रत्याशी द्वारा किए गए संगड़ाह में Judicial Court, क्षेत्र में 4 NH तथा गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिए जाने जैसे वादे पूरे न होने को विरोधी दल जनता से धोखा करार दे रहे हैं। कांग्रेसियों के अनुसार BJP को क्षेत्र के Voters अगले विधानसभा चुनाव में वादाखिलाफ़ी की सजा देंगे। अपने इस तथाकथित किले के केवल संगड़ाह-1, खूड़, बलीच, कोटी-धिमान, चाड़ना, गवाणू, मेहत, माईना, खाला-क्यार व कोटिया Polling Booth पर कांग्रेस को बढ़त मिल सकी, जबकि गतलोग मतदान केंद्र पर दोनों दलों को बराबर वोट मिले। 

भाजपा व Congress दोनों दलों के मंडल अध्यक्षों की Home Panchayat संगड़ाह के 4 Polling Booth में से 3 पर BJP को Lead मिली तथा इस पंचायत से BJP को कुल 209 मतों की बढ़त मिली। संगड़ाह अथवा पालवी क्षेत्र में मौजूद स्थानीय Congress Member of Legislative Assembly विनय कुमार के मतदान केंद्र माइना से उनकी Party को महज 2 Vote की बढ़त मिल सकी। स्थानीय भाजपा नेताओं में अपने Booth से सबसे ज्यादा Lead दिलाने में Ex MLA हृदय राम चौहान अव्वल रहे तथा उनके मतदान केंद्र दिउड़ी से भाजपा को 90 % से ज्यादा Vote प्राप्त हुए। बहरहाल पहली बार क्षेत्र से BJP को 15,832 के करीब मतों की बढ़त को Congress के इस गढ़ में बड़ी सेंधमारी समझा जा रहा है।

Comments