खबर नामा संगड़ाह 👇
बलबीर चौहान ने बुधवार को की कार्यक्रम की शुरुआत
संगड़ाह। भाजपा मंडल इकाई द्वारा उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में खोले गए Party Office में हर सप्ताह क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की Problems को सुना जाएगा। प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर चौहान द्वारा बुधवार को उक्त कार्यालय में पहली बार समस्याओं की सुनवाई की गई। बुधवार को उक्त कार्यालय में पहले दिन सौ के करीब BJP workers तथा आम लोगों ने अपनी व इलाके की समस्याएं रखी। पूर्व भाजपा विस प्रत्याशी बलबीर चौहान ने कहा कि, उक्त Office में वह हर सप्ताह में एक दिन क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनेंगे तथा इलाके के विकास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। उक्त कार्यालय तीन साल के लिए खोला गया है। हाल ही मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपाइयों द्वारा उक्त कार्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को पहले दिन समस्याओं की सुनवाई के दौरान BJP नेता जगत सिंह, मेला राम सेठ, विनोद, प्रताप ठाकुर, अनिल, सुनील, विनोद शर्मा व धर्म सिंह आदी भी मौजूद रहे। उक्त कार्यालय खोलने का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को Government of Himachal Pradesh तक पहुंचाना तथा हल करना बताया गया।
भाजपाइयों ने किया मेहल क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास का दावा
हरिपुरधार में College व उपतहसील को बताया ऐतिहासिक विकास
संगड़ाह। भाजपा जिला सिरमौर उपाध्यक्ष बलवीर ठाकुर, मीडिया मीडिया सहप्रभारी प्रताप सिंह रावत, रेणुकाजी मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष जगत राम, प्रेस सचिव दिनेश ठाकुर, सचिव गुमान सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ममता शर्मा व मेहल क्षेत्र प्रभारी मदन राणा आदि भाजपाइयों ने कहा कि, मेहल क्षेत्र में लगभग सभी बड़े विकास कार्य भाजपा शासनकाल में हुए हैं। उन्होंने कहा कि, हरिपुरधार में कालिज व उपतहसील कार्यालय खोल भाजपा ने यहां विकास की ऐतिहासिक नींव रखी। भाजपाइयों ने बयान में कहा कि, महल क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह इकजुट है तथा विरोधी दलों के कुछ नेता यहां भाजपा में गुटबाजी संबंधी एक अखबार में गलत खबर छपवाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उक्त भाजपाइयों ने कहा है कि, 27 नवंबर 2019 को खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत भलाड़, भलौना व गैहल में करोड़ों रुपए की योजनाओं के लोकार्पण किया है। गत माह उपमंडल संगड़ाह के इस क्षेत्र के बयोग में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व हरिपुरधार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय जनता को समर्पित किया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।
नवयुवक मंडल सांगना ने आयोजित करवाई खेलकूद प्रतियोगिता
संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले सांगना गांव के नवयुवक द्वारा गणतंत्र दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं के लिए हाई जंप, लॉन्ग जंप, कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थानीय पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कबड्डी फाइनल में मेजबान सांगना ने मानल टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Comments
Post a Comment