संगड़ाह के शख्स ने की थी 5 लाख के कथित लेनदेन की बात व Recording
Congress के बाद अब SFI ने की CBI जांच की मांग
संगड़ाह। लाखों के लेन-देन अथवा Corruption charges मामले में निलंबित हो चुके पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ अजय गुप्ता को कानून के शिकंजे तक पहुंचाने वाला शख्स संगड़ाह क्षेत्र का मूल निवासी है। हिमाचल प्रदेश के Health Dipartment में कथित लेनदेन का पर्दाफाश करने वाला उपमंडल संगड़ाह का उक्त शख्स काफी अरसे से चंडीगढ़ तथा दवा तथा स्वास्थ्य उपकरणों की Supply का काम करता है। स्वास्थ्य विभाग को Medicine अथवा उपकरण सप्लाई के मामले में 5 लाख की सौदेबाजी अथवा कमीशन की बात कथित Audio में स्पष्ट तौर पर सुनाई दे रही है। अब तक Media व आम लोगों के लिए रहस्य बने ऑडियो के सूत्रधार एक बार क्षेत्र से विधानसभा चुनाव की लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह रेणुकाजी के एक BJP विधायक के PA भी चुके हैं। इतना ही नहीं जानकारी के अनुसार वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने चुनाव किसी और Party से लड़ा था। भाजपा मंडल महामंत्री के अनुसार फिलहाल वह मंडल में किसी भी पद पर नहीं है। सूत्रों के अनुसार उक्त आडिओ उन्होंने सीधे तौर पर स्तर्कता विभाग को नहीं दिया था तथा इसके बाद उनका Supply Order रद्द कर दिया गया था। Health Dipartment के कुछ लोग भी गुटबाजी के चलते इस पर्दाफाश में शामिल बताए गए। संबंधित विजिलेंस अथवा पुलिस अधिकारी हालांकि, जांच प्रभावित न होने तथा सुरक्षा कारणों से पुष्टि नहीं कर सकते, मगर सप्लायर के करीबियों से जानकारी पर मुहर लग चुकी है। उनका मोबाइल भी संभवतः उनके पास नही है। उनके एक करीबी वकील व नेता की मानें उन्होंने भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए ऐसा किया इसलिए उनका आर्डर रद्द किया गया। इससे पहले डॉ अजय गुप्ता CMO सिरमौर भी रह चुके हैं तथा इसी दौरान संभवत दोनों लोगों में जान पहचान हुई थी। इसी माह डॉ गुप्ता रिटायर होने वाले थे। इस मामले में जिला के एक कांग्रेस नेता अजय सोलंकी उक्त शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करने तथा CBI जांच की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस नेता का आरोप है कि, अनुसार इस मामले में हिमाचल भाजपा व सरकार के प्रभावशाली नेता भी शामिल हैं। Case का पर्दाफाश करने वाले शख्स अथवा सूत्रधार का सीधा संबंध BJP से होना भी चर्चा में है।
SFI ने भी मांगी CBI जांच
Corona महामारी के दौर में Chief Minister of Himachal Pradesh के अधीन स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ अजय गुप्ता के कथित भ्रष्टाचार को SFI ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। संगठन के राज्य सचिव अमित कुमार ने कहा कि, इस भीषण महामरी से पैदा हुए संकट में जहाँ एक ओर लोग खाने और जीने के लिये तरस रहे है, वही दूसरी ओर सरकार की अफसरशाही आम जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर रही है। एसएफआई State committee ने इस मामले की जाँच सीबीआई अथवा रिटायर्ड न्यायाधीशों Judicial Inquiry की मांग की है।
Subdivision राजगढ व पच्छाद में रविवार को दिन बंद रहे बाजार
नाहन। जिला सिरमौर के उपमण्डल राजगढ व पच्छाद में रविवार को जिला दण्डाधिकारी सिरमौर आरके परूथी के आदेशानुसार बाजार बंद रहे। इसके अतिरिक्त, अन्य उपमण्डलों में मार्केट सोमवार के दिन बंद रहेगी।
कानपुर से बिना Curfew आया शख्स संगड़ाह में Ouarantine
पुलिस ने धारा 144 की अवहेलना पर दर्ज की FIR
संगड़ाह। कानपुर में बिना कर्फ्यू पास संगड़ाह पंहुचे एक शख्स के खिलाफ पुलिस ने CRPC 144 की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक इसी क्षेत्र के गांव खेगुआ का उक्त युवक संगड़ाह में COVID-19 Test करवाना चाह रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर 27 वर्षीय किशोर कुमार ने बताया कि, वह गत 12 मई को कानपुर से निकला तथा कुछ दिन सहारनपुर व पांवटा साहिब में अपने परिचितों के घर रहा। बड़ी मुश्किल से अलग अलग गाड़ियों व ट्रैक्टर आदि में लिफ्ट लेकर वह शनिवार को संगड़ाह तक पहुंचा। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि, आरोपी को क्वारेटाइन सेंटर संगड़ाह में रखा गया है।
मारपीट व दो लाख छीनने पर मामला दर्ज
रेणुकाजी। रेणुकाजी क्षेत्र के गांव चलाना में रहने वाले रामपाल ने पांच लोगों के खिलाफ उससे मारपीट करने तथा सोने की चेन व दो लाख की नकदी छीनने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पीड़ित रामपाल के अनुसार वह एक फर्म में काम करना है तथा अवैध खनन अथवा रेत बजरी की चोरी की शिकायत पर आरोपियों ने उसे मारने की योजना बनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि, सुनील, प्रेम सिंह, मनीष, अंकू व सिरमौर सिंह आदि ने उसकी गाड़ी रोक कर उसे बेरहमी से डंडों से पीटा। रात को करीब आठ बजे एक गाड़ी आने पर उसे भागने का मौका मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की तथा करीब एक लाख 18 हज़ार की सोने की चेन व दो लाख की नगदी ले गए। DSP संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323, 506, 341, 147, 149 व 382 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई जा चुकी है तथा तहकीकात जारी है।

Comments
Post a Comment