संगड़ाह के सुंदरघाट में जुआ खेलते धरे गए 8 लोग

Police ने 42,940 की नकदी के साथ किया गिरफ्तार
संगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सुंदरघाट में सिरमौर पुलिस की SIU द्वारा 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार रात उक्त आरोपी जवांरियो से 42,940 रुपए की नकदी व ताश की गड्डी भी बरामद की गई।‌ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लोग अशोक ट्रेडर नामक दुकान के पीछे चादर बिछाकर जुआ खेल रहे थे। DSP संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है। 

पुलिस ने गिरफ्तार किया POCSO का आरोपी 

संगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राणफुआ-जबड़ोग के 1 शख्स को पुलिस ने पोक्सो अथवा नाबालिग से छेड़-छाड़ के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी को शनिवार को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। नाबालिग छात्रा अनुसूचित जाति (SC) परिवार से बताई जा रही है।‌ डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले की तहकीकात जारी है ।‌

POCSO में पीड़ित को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे विभाग @ DC

नाहन ।‌ शारीरिक शोषण, बलात्कार जैसे अपराधों से बच्चों का सरंक्षण अधिनियम (पोक्सो) के अर्न्तगत पीड़ित बालक या बालिकाओं को 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक 7500 रूपये की राशी प्रतिमाह आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है, जिसमें 5000 रूपये फीक्स डिपोजिट के रूप में तथा 2500 रूपये पीड़ित के बचत खाते में प्रदान की जाती है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा बलात्कार पीडितों के लिए सहायता एवं समर्थन सेवाएं योजना 2012 के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। DC ने बताया कि, इस योजना के अर्न्तगत 16 वर्ष या उससे कम आयु वर्ग के सभी बालक या बालिकाओं, जिनके साथ शारीरिक शोषण या बलात्कार जैसे अपराध का होना पाया जायेगा या जिन्हें पोक्सो अधिनियम मे चिन्हित किया गया हो, को शामिल करने का प्रावधान किया गया है। इस योजना में पीडित को आत्मसम्मान बहाली के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता, चिकित्सीय परामर्श और उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान की जाती है।DM ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि, POCSO अधिनियम के तहत चिन्हित मामलों में 72 घण्टे के भीतर जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सूचित करना सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ित को राहत राशी नियमों के अनुसार समय पर प्रदान की जा सके। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेन्द्र नेगी ने मुख्य अतिथी का स्वागत करते हुए मदो को क्रमवार रखा। इस बैठक में सहायक उपायुक्त डॉ प्रियका चन्द्रा, डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सहगल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपास्थित थे।

सेवानिवृत्ति पर जलशक्ति विभाग कर्मी को दी विदाई पार्टी का 

संगड़ाह। जल शक्ति विभाग उपमंडल संगड़ाह मे कार्यरत बेलदार नैन सिंह को सेवानिवृत्ति पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को विदाई पार्टी दी गई।‌ सहायक अभियंता संगड़ाह अनिल चौहान, IPH कर्मचारी युनियन की संगड़ाह इकाई व पूर्व विधायक रूप सिंह द्वारा उन्हें शाल व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।‌ कनिष्ठ अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि, उन्होंने अपने कार्यकाल में विभाग में बेहतरीन सेवाएं दी।

Festive season के चलते देर तक खुल रहा बाजार, MV act के तहत 12 के चालान

संगड़ाह। त्यौहारी मौसम अथवा दीपावली नजदीक होने के चलते उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में अब बाजार देरी से बंद होने लगा है।‌ स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में विभाग द्वारा आज कुल 696 लोगों को Covid Vaccine लगाई गई। MV  Act की अवहेलना के लिए संगड़ाह Police द्वारा आज कुल 12 लोगों के चालान काटे गए।‌


 

Comments