धर्मशाला । फतेहपुर By-election को लेकर सियासत गरमाई हुई है। हिमाचल PCC President कुलदीप राठौर ने कहा कि, भाजपा को परिवारवाद पर बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि भाजपा में अनुराग ठाकुर सहित वंशवाद के कईं उदाहरण हैं। गुरुवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान राठौर ने कहा कि, CM के पास तथ्य हैं तो साबित करें कि महंगाई और बेरोजगारी नही बढ़ी है। राठौर ने कहा कि, Police भी इसे मान रही है कि, हिमाचल मे नशे का धंधा बढ़ा है। इसके बावजूद नशे की खेप कहां से आ रही, सरकार यह पता नहीं लगा पा रही है। महंगाई, बेरोजगारी पर बात न करके सरकार, जनता को मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। चार साल में सरकार ने कितनों को रोजगार दिया, यह तथ्य सरकार बताना नहीं चाहती। राठौर ने सिमेंट के बढ़ते दामो को लेकर आरोप लगाया कि, जताई कि कहीं सरकार मे बैठे लोग सीमेंट कंपनियों से चुनाव के लिए चंदा तो नहीं ले रहे हैं। उन्होने कहा कि, भाजपा खेमे में बगावत चरम पर है। जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा बतौर निर्दलीय मैदान मे है, तो फतेहपुर में विरोध के स्वर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। देश व प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है, मगर न तो केंद्र और न ही प्रदेश सरकार को जनता का ध्यान है।
कुल्लू दशहरे के लिए मनाली से निकली मां हिडिंबा की यात्रा
मनाली। दशहरे के लिए हर साल की तरह इस बार भी मां हिडिंबा की पालकी नवमी पर मनाली से कुल्लू कुल्लू की ओर प्रस्थान कर चुकी है। मां हडिम्बा का जगह जगह फूलों के हार के स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने हलवा पूरी का प्रसाद बांटा गया। PWD Office मनाली में मां हिडिंबा के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा के स्थान पर रंगोली के साथ सजाया गया। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि, वर्ष 1974 से यहां मां का भाव पूर्वक स्वागत करने की पंरपरा निभाई जा रही है। इस पावन अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
शिव मंदिर जरवा मे मूर्ति स्थापना अनुष्ठान में उमड़ा श्रदालुओं का सैलाब
20 लाख की लागत से हुआ सदियों पुराने मंदिर का पुनर्निमाण
संगड़ाह। शिव मंदिर जरवा के पुनर्निमाण के बाद गुरुवार को यहां मूर्ति स्थापना की गई। ग्रामीणों ने बताया कि, करीब 20 लाख की लागत से इस मंदिर का निर्णय किया गया। सुबह करीब 7 बजे से पहले मंदिर की छत पर खुनेवड स्थापित करने के बाद प्राण प्रतिष्ठा की रस्म अदा की गई। इस रस्म को निभाने के लिए 4 गांव के लोगों की मौजूदगी मे भोले शंकर के जयकारों के साथ खुनेवड लगाने का कार्य शुरू हुआ। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर सैकड़ों लोगो ने यह रस्म अदा की। धार्मिक अनुष्ठान में 4 हजार के करीब लोगों ने भाग लिया। इस दौरान रासा नृत्य पेश करके ख़ूब मनोरंजन किया। पुजारी दुलाराम शर्मा ने बताया की, सदियों पहले गांव के एक व्यक्ति को खेत में हल जोतते हुए एक शिव प्रतिमा मिली थी। उसके बाद चार गांव के लोगो ने जरवा में एक शिव मंदिर का निर्माण किया और मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर दिया। इसी गांव के प्रो वेद प्रकाश, नरेश शर्मा व सुरेश सिंगटा ने बताया कि, पुराना मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था तथा 4 वर्ष पहले न शए मंदिर बनाने का काम शुरू हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि, मंदिर निर्माण के लिए कारीगरों को किन्नौर से बुलाया गया था। मंदिर में अद्भुत काष्ठकला की मिसाल कायम की गई है। निर्माण कार्य पर करीब 20 की राशि खर्च की गई है।
त्रिलोकपुर में आज 3,000 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
नाहन । जिला सिरमौर के प्रमुख आस्था स्थल त्रिलोकुपुर स्थित शक्तिपीठ माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के नौवें दिन लगभग 3 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। DC सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि, नौवें दिन माता को लगभग 06 लाख 12 हजार 435 रूपये नगद राशि और 1 किलो 230 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए माता के दर्शन किए।
Comments
Post a Comment