रेणुकाजी में आगामी 31 मार्च तक 14 करोड़ का पुल तैयार करना लक्ष्य निर्धारित
एक पीयर मे सख्त चट्टान के चलते वेल सिंकिंग मे लग रहा ज्यादा समय
संगड़ाह। प्रमुख आस्था स्थल रेणुकाजी के समीप गिरी नदी पर मौजूद 47 साल पुराने जर्जर पुल के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे नए पुल का निर्माण कार्य 55 फीसदी के करीब पूरा हो चुका है। 165 मीटर लंबे इस सेतु पर 14 करोड़ 27 लाख होंगे। विभाग के अनुसार मार्च 2022 तक इसे तैयार करना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 10 सितंबर 2020 को संबंधित कंपनी अथवा ठेकेदार द्वारा यहां संपर्क मार्ग बनाकर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पुल निर्माण कर रही कंपनी अथवा ठेकेदार के अनुसार एक Pear मे सख्त चट्टान लगने के चलते निर्माण कार्य मे ज्यादा समय लग रहा है, हालांकि दूसरे पीयर अथवा पिल्लर की सिंकिंग निर्धारित गहराई तक हो चुकी है। विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह के अनुसार Bridge Construction Work प्रगति पर है।
Renukaji व ददाहू कस्बे के बीच गिरी नदी पर 47 साल पहले बने पुराने पुल में कईं छोटी-मोटी दरारें आने पर इसकी मुरम्मत भी हो चुकी है। पुराना पुल जहां सिंगल लेन था, वहीं नया डबल लेन होगा। गौरतलब है कि, इसी मार्ग पर 47 साल पहले बना दनोई स्टील ब्रिज 8 दिसंबर 2020 को दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो चुका है, मगर यहां नया पुल बनाने की DPR तक तैयार नही है। मुरम्मत के बाद हालांकि यह पुल 9 टन से ज्यादा भार वहन करने की हालत मे नही हैं, मगर उपमंडल संगड़ाह मे चल रही 5 Limestone Mine से हर रोज दर्जनों 20 से 30 टन वजनी Overloaded Truck इस Single lane Steel Bridge से गुजर रहे हैं। स्थानीय Police अधिकारियों के अनुसार संगड़ाह मे सरकार अथवा खनन विभाग का धर्म कांटा न होने के चलते यहां ओवरलोडिंग के चालान नही किए जा सकते। BJP नेता बलबीर चौहान के अनुसार क्षेत्रवासियों द्वारा Chief Minister से की गई मांग के मुताबिक गिरी नदी पर इस पुल के लिए Budget उपलब्ध करवाया गया था। पुल तय अवधि में तैयार करवाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। PWD के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि, 14.27 करोड़ की लागत से बनने वाले 165 मीटर लंबे इस सेतु का प्रारंभिक निर्माण कार्य 55 फीसदी तक हो चुका है। उन्होंने कहा कि, विभाग द्वारा मार्च 2022 तक इसे तैयार करना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Comments
Post a Comment