Congress के गढ़ रेणुकाजी मे पिछले पंचायत व लोकसभा चुनाव मे BJP को मिली अभूतपूर्व जीत
पिछली बार भीतरघात का शिकार हुई भाजपा मे इस बार भी आधा दर्जन दावेदार
संगड़ाह। हिमाचल के पहले मुख्यमन्त्री डॉ यशवंत परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी मे 2022 के चुनाव मे किसी भी दल की राह आसान नही समझी जा रही है। कांग्रेस का गढ़ कहलाने वाले SC के लिए आरक्षित इस निर्वाचन क्षेत्र मे 2019 के लोकसभा व गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव मे BJP को अप्रत्याशित जीत मिलने, इस बार BDC संगड़ाह के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होने के तथा भाजपा समर्थित सिरमौर जिला परिषद Chairman सीमा कन्याल का भी संगड़ाह ward से होना कांग्रेस की जीत की राह मे बड़ी अड़चन समझा जा रहा है। गत 7 मार्च को जहां संगड़ाह में भाजपा महिला मौर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे आगामी Assembly Election को लेकर चर्चा हुई, वहीं विधायक के आवास पर खेगुआ मे भी गत दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी ऐसी बैठकें हो चुकी हैं।रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास देखें तो क्षेत्र से 1951 में जहां निर्दलीय उम्मीदवार धर्म सिंह विधायक चुने गए, वहीं इसके बाद हिमाचल निर्माता कहलाने वाले पहले Chief Minister डॉ परमार लगातार 1957, 1963 व 1972 में कांग्रेस के विधायक चुने गए। 1977 में जनता पार्टी के रूप सिंह चौहान MLA बने जो सरकार बदलने अथवा गिरने के बाद हिमाचल के राजस्व मंत्री भी रहे। तब से आज तक न तो यहां से कोई Minister बना और न ही यह क्षेत्र NH अथवा राज्य उच्च मार्ग से जोड़ा गया। पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जहां आस्थास्थल रेणुकाजी को उपमंडल संगड़ाह अथवा रेणुकाजी तहसील से अलग कर नाहन उपमंडल मे शामिल किया गया, वहीं वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह मे Civil Court व विद्युत मंडल कार्यालय जैसी लंबित मांगे अब तक पूरी किया जाना शेष है।
वर्ष 1982 में विधानसभा क्षेत्र अनुसूचीत जाती के लिए आरक्षित होने पर 1982 तथा 1985 में वर्तमान विधायक के पिता डॉ प्रेम सिंह Congress के टिकट से विधायक चुने गए। वर्ष 1990 में जनता दल के प्रत्याशी रूप सिंह प्रेम सिंह को हराकर विधायक बने जो कुछ समय कांग्रेस मे रहने के बाद वर्तमान मे भाजपा अनुसूचित जाति मौर्चा सिरमौर के जिला अध्यक्ष है। वर्ष 1993, 1998, 2003 के बाद 2007 मे कांग्रेस के डॉ प्रेम सिंह पुनः विधायक चुने गए, जो 2005 में मुख्य संसदीय सचिव भी रहे। उनके आकस्मिक निधन के बाद 2011 के उपचुनाव मे भाजपा के हृदय राम चौहान विधायक बने, जिन्हे 2017 के चुनाव मे पार्टी विरोधी गतिविधियों अथवा बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से बाहर किए जाने के बाद गत Parliament Election के दौरान फिर से Party मे शामिल किया गया।
वर्ष 2012 में 2011 का उपचुनाव हारने वाले विनय कुमार विधायक चुने गए जो PWD के CPS रहे तथा 2017 में दोबारा कांग्रेस विधायक बने। गौरतलब है कि, इन दिनो इस विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक हलचल तेज हो रही है तथा भाजपा द्वारा नया चेहरा उतारे जाने के भी चर्चे हैं। सूत्रों के अनुसार से एलआईसी ADM के पद से सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति मे उतरे नारायण सिंह व दिल्ली Univarsity मे नौकरी कर रहे Prof बलदेव चौहान आगामी चुनाव मे भाजपा के नए चहरे हो सकते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रत्याशी बलवीर चौहान के अलावा पूर्व विधायक रूप सिंह व हृदय राम भी Ticket के दावेदार बताए जा रहे हैं। इनके अलावा रीना चौहान तथा तीन अन्य अनुसूचित जाति के भाजपाई भी दूसरी लाईन मे बताए जा रहे हैं, जबकि वर्तमान विधायक विनय कुमार के खिलाफ कांग्रेस के टिकट की दावेदारी करने वाले सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी सहीराम आर्य काफी अरसे से सियासी नैपथ्य मे है। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अनुसार टिकट का फैसला हाई कमान अन्य क्षेत्रों की तरह यहां भी चुनाव की घोषणा के बाद करेगा तथा अनुशासनहीनता करने वालों पर इस बार भी 2017 के चुनाव की तरह कड़ी कार्यवाही होगी। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि, प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र मे हो रहे विकास कार्यों की बदौलत हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है तथा समय आने पर आला कमान द्वारा देख परख कर जिताऊ उम्मीदवार को प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। उन्होने दावा किया कि, PM मोदी की कल्याणकारी योजनाओं व CM जयराम ठाकुर द्वारा गत नवंबर माह में रेणुकाजी मेले के दौरान की गई घोषणाओं की बदौलत यहां भाजपा का विधायक बनना तय हे। उधर पूर्व विधायक ह्रदयराम चौहान की पत्नी सत्या चौहान भी हाल ही मे इस बार निर्दलीय अथवा किसी भी दल से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
Comments
Post a Comment