हिमाचल सरकार गरीब व जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पित @ ऊर्जा मंत्री

NABARD के तहत पांवटा विधानसभा को मिली 37 करोड़ की परियोजनाएं  

सुखराम चौधरी बोले : 70 करोड़ ₹ रुपये के अन्य Projects को जल्द मिलेगी मंजूरी

पांवटा साहिब। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री  सुख राम चौधरी ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र के जोहड़ो में 15 लाख की लागत से बन रहे सर्म्पक मार्ग ग्राम जोहड़ो से राष्ट्रीय उच्च मार्ग नाहन-पांवटा साहिब का शिलान्यास किया। Power Minister ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आगामी दिनों में Chief Minister के प्रवास के दौरान सूरजपुर मे विद्युत Subdivision Office खोलने की घोषणा की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त पशु औषधालय पुरुवाला को अस्पताल में स्तरोन्नत  किया जाएगा और नाबार्ड के तहत लगभग 2 करोड रुपये  की लागत से Link Road अमरगढ़-पुरुवाला-क्यारदा व जल शकि विभागीय कॉलोनी माजरा तक की सड़क का निर्माण किया जाएगा। Ministar ने कहा कि पंचायत के साथ लगते नहर का पानी गर्मियों में सूख जाता है, जिससे सिंचाई के लिये पानी की किल्लत होती है। इसके स्थाई समाधान के लिए नहर के किनारे सोलर पैनल से संचालित 12 ट्यूबवेल  लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि, जल्द ही वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीपलीवाला में Science संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। पीपलीवाला स्कूल में परीक्षा हाल के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त  ग्राम पंचायत पीपलीवाला में ही जल जीवन मिशन के तहत 180 घरों को पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि, जल्द ही जिला में गेहूं व धान के लिए अतिरिक्त खरीद केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने जिला के किसानों से नकदी फसलों की खेती का आवाहन किया ताकि लोगों की आमदनी बढ़ सके। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत Pounta विधानसभा क्षेत्र के 37 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जबकि लगभग 70 करोड़ रुपये कीे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इसके पश्चात उन्होंने पीपलीवाला में 5 लाख रुपये  की लागत से बनने वाली पुलिया का शिलान्यास भी किया। उन्होनें कहा कि, 60 वर्ष आयु करने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर अतिरिक्त 1300 करोड़ रुपया प्रतिवर्ष खर्चा होगा। समाज के कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न Welfare scheme और पेंशन का लाभ उठाने के लिए वार्षिक आय की सीमा 35000 रुपये से 50000 रुपये कर दी गई है। इस अवसर पर भगवानपुर में लगभग 50 परिवार BJP में शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि, सभी परिवार वर्तमान सरकार की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। इस अवसर पर  उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, HPMC Chairman रामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष जिला भाजपा अनिल सैनी, अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा साहिब राहुल चौधरी, नसीम नवाज़ अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रधान शफ़ी मोहम्मद, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, BDO रवि प्रकाश जोशी तथा अन्य कईं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments