अफजाल Tailor के Acount के मुद्दे पर हिंदू जागरण मंच ने हरिपुरधार मे किया प्रदर्शन

DSP संगड़ाह के अनुसार पाकिस्तान से नही हुई कोई भी Transaction

प्रदर्शनकारियों ने दिया 10 दिन का अल्टिमेटम 

अफवाह फैलाने वालों का पता लगाएगी Police 

15 दिनो में ही संदिग्ध अथवा अत्याधिक ट्रांजेक्शन के चलते Bank ने फ्रिज किया खाता 

संगड़ाह। पिछले कईं वर्षो से पुलिस थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार में रह रहे उत्तराखंड के विकासनगर निवासी अफजाल अहमद के बैंक खाते के मुद्दे पर शुक्रवार को स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से हिंदू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार 15 दिनो के भीतर ही करीब 71 ट्रांजेक्शन होने के बाद बैंक ने संदिग्ध खाते को सील कर दिया है। इस मामले से भड़के हिंदू जागरण मंच, स्थानीय व्यापार मंडल व कुछ अन्य संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अफजाल पर गलत लेनदेन मे शामिल होने का संदेह जताते हुए राष्ट्रध्वज के साथ हरिपुरधार मे प्रदर्शन किया। उक्त संगठनों ने इस मामले मे कार्यवाही तथा उक्त शख्स की दुकान बंद करवाने के लिए मौखिख अल्टिमेटम भी दे दिया है। 

शुक्रवार बाद दोपहर यहां तनाव की स्थिती रही तथा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी संगड़ाह द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ Meeting किए जाने के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार अफजाल ने 15 फरवरी 2022 को ही हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा में अपना खाता खोला था तथा उनके खाते में 1 लाख 50 हजार से ज्यादा राशि जमा हुई है और बैंक सुत्रों के अनुसार 15 दिनो में 1 लाख 38 हजार 72 रुपए की राशि अन्य खातों में Transfar की गई है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने इस बारे में गुरुवार को भी को नायब तहसीलदार हरिपुरधार को एक ज्ञापन दिया गया था, हालांकि Administration शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद हरकत मे दिखा। ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा के प्रबंधक अनुराग ने बताया कि, अफजाल अहमद ने 15 फरवरी को उनके बैंक में खाता खोला था तथा नियमानुसार वह इस मामले मे ज्यादा अधिकारिक जानकारी नही दे सकते। उधर खाताधारक अफजाल अहमद ने खुद ही Police को एक शिकायत लिखी और जसपाल सिंह नामक पंजाबी बोलने वाले शख्स द्वारा धोखे से यह खाता खुलवाने व चलाने की बात कही। उक्त पत्र की प्रति स्थानीय Media कर्मियों व खूफिया विभाग को भी मिल चुकी है। SDM संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने कहा की, प्रदर्शन के दौरान हरिपुरधार में कानून व्यवस्था देखने के लिए नायब तहसीलदार व पुलिस कर्मी पहले ही मौजूद थे तथा कुछ समय बाद डीएसपी संगड़ाह भी वहां पंहुच गए हैं। DSP संगड़ाह शक्ति ने कहा कि, प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, अफजाल के खाते मे पाकिस्तान से कोई लेन-देन नही हुआ और इस बारे अफवाह फैलाने वालों का पता लगाया जा रहा है। इससे पूर्व गत रात्री उन्होंने Social media पर एक पोस्ट मे इस मामले की छानबीन किए जाने व क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।


 

Comments