BJP NGO मंडल प्रकोष्ठ ने किया कार्यकारिणी विस्तार

आत्माराम व रीना शर्मा मंडल सह-संयोजक चुने गए
संगड़ाह। भाजपा रेणुकाजी मंडल इकाई द्वारा एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक केडी शर्मा ने बताया कि, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा व District President विनय गुप्ता से विचार विमर्श के उपरांत उक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया।‌ आत्माराम व रीना शर्मा को एनजीओ प्रकोष्ठ का सहसंयोजक नियुक्त किया गया, जबकि सुशील कुमार महासचिव, सेना धीमान व कुलदीप शर्मा सचिव, बलवीर सिंह कोषाध्यक्ष, किरण प्रवक्ता, सुशील शर्मा मीडिया प्रभारी व धर्म सिंह ठाकुर को मीडिया सहप्रभारी नियुक्त किया गया।‌ ब्रह्मानंद, तारा देवी, अरविंद, प्रमिला, विक्रम, रीना, विनोद व आशा आदि को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संयोजक केडी शर्मा ने बताया कि, क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त कार्यकारिणी मे शामिल गया है। 

भाजपा मंडल इकाई ने अंधेरी, लुधियाना व रेणुकाजी मे चलाया महासंपर्क अभियान 

Polling Booth पदाधिकारियों के घरों मे लगे Nameplate व झंडे 

संगड़ाह। भाजपा मंडल इकाई द्वारा उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगती अंधेरी व लुधियाना पंचायत में शुक्रवार को महासंपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक रूप सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम के दौरान मनोज ठाकुर, मेलाराम ठाकुर, बाबूराम शर्मा, सुरेंद्र देवा व बलवीर ठाकुर आदि Party पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपाइयों द्वारा पंचायत के सभी आधा दर्जन मतदान केंद्र के भाजपा बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, BLA व ग्राम केंद्र प्रभारी के घरो मे नेम प्लेट व भाजपा के झंडे लगाए गए। इसके अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व आम लोगों सरकारी योजनाओं संबधी पत्रक भी वितरित किए गए।‌ पूर्व विधायक रूप सिंह ने बताया की, रेणुकाजी विधानसभा व प्रदेश भर मे 30 अप्रेल तक महसंपर्क अभियान चलेगा। उधर प्रमुख आस्थास्थल रेणुकाजी के साथ लगती खाला-क्यार पंचायत मे भाजपा नेता नारायण सिंह चौहान के नैत्रित्व में Mahasampark abhiyaan चला।


 

Comments