भाजपा नेता बलदेव तोमर ने School Inaugration के दौरान पढ़ी उपलब्धियों की List
Congress के 50 साल पर भारी बताए BJP के साढ़े़ 4 साल
शिलाई। पूर्व विधायक एव BJP नेता बलदेव तोमर ने शिलाई क्षेत्र के कांडो व ठोंठा School के उद्घाटन समारोह मे मौजूद जनस्मूह को संबोधित करते हुए कहा कि, लोकप्रिय Chief Minister जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से अब तक दुर्गम कहे जाने वाले शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास बुलेट ट्रेन की गति से हो रहा है। उन्होंने कहा की, इन गांव पहले बच्चों को काफी दूर पैदल ललकर पढ़ाई करनी पड़ी थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समस्या को समझा और दोनों स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर 10+2 कर दिया हैं। उन्होंने कहा की, मुख्यमंत्री ने कुछ अरसा पहले कफोटा में SDM Office, तिलौधार में BDO कार्यालय की घोषणा भी की और उन्हें तय समय पर पूरा कर लोगों को घर द्वार ही सुविधा उपलब्ध करवाई है।उन्होंने कहा की, पहले क्षेत्र की जनता को विभिन्न सरकारी कार्यो के लिए पांवटा साहिब जाना पड़ता था, लेकिन अब इस दुर्गम क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को देखते हुए बड़े कार्यालय हमारे क्षेत्र में ही खोल दिए हैं। बलदेव तोमर ने कहा की, सतौन में Degree College व उप तहसील खोलने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है, जिसे जल्द ही धरातल में उतारा जायेगा। सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। गौरतलब है कि, इससे पूर्व वर्तमान CM शिलाई को Civil Court व (DSP) उपमंडलीय पुलिस अधिकारी office जैसी बड़ी सौगातें भी दे चुके हैं। बलदेव तोमर ने कहा की विकास के मुद्दे पर Congress के 50 साल पर BJP के साढ़े 4 साल भारी है। बलदेव तोमर ने कहा की, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश के लोगो को कई तोहफे दिए हैं, जिसमे से 125 यूनिट बिजली मुफ्त देना, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ किया है और HRTC Buses में महिलाओं को 50% तक किराए में छूट देना शामिल है, जिससे प्रदेश के लाखों गरीब लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने अनेकों योजनाए चला रखी हैं, जिसका हर घर को लाभ मिल रहा हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, BDC उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, रमेश शर्मा रमोल, कमलेश पुण्डीर, ज्ञान शर्मा, जगत सिंह चौहान व मुंशी राम आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment