युवा Congress रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान समर्थकों सहित AAP मे शामिल

कांग्रेस पर लगाए कार्यकर्ताओं की अनदेखी व परिवारवाद के आरोप
संगड़ाह। हिमाचल के पहले Chief Minister का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान शुक्रवार को अपने दर्जनों समर्थकों सहित AAP मे शामिल हुए। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने पहली बार नौहराधार मे Rally निकाल अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनके पार्टी मे शामिल होने से पहले आप के प्रदेश सहप्रभारी कुलवंत सिंह भाट व Block अध्यक्ष मनीष ठाकुर की मौजूदगी मे मंडल unit की बैठक मे बड़ी संख्या मे युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता गृहण की। इनमे अधिकतर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान के समर्थक शामिल है। आप मे शामिल युकां नेता विवेक ने कहा कि, कांग्रेस मे जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नही है और यहां परिवारवाद तथा जी हजूरी करने वालों को ही तवज्जो दी जाती है। 
कांग्रेस में अनदेखी से तंग आकर उन्होने आम आदमी Party Join की है। गौरतलब है की, हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र रहे Renukaji के वर्तमान कांग्रेस विधायक के पिता प्रेम सिंह 6 बार क्षेत्र के MLA रह चुके हैं और इससे पहले भी यहां पार्टी मे परिवारवाद हावी होने पर ऐसे सवाल उठे हैं। 2 दिन पहले उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले लानाचेता मे क्षत्रिय संगठन द्वारा स्थानीय विधायक का घेराव किया गया है और 1st Time यहां स्वर्णों मे कांग्रेस के प्रति इस तरह नाराजगी दिख रही है। कांग्रेस के अलावा नौहराधार मे CPIM के कुछ कार्यकर्ता भी आप मे शामिल हुए।

तजेंद्र कमल को बनाया युकां रेणुकाजी के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष

विवेक चौहान के AAP मे शामिल होने पर हुई नियुक्ति

पांवटा साहिब मे भी नए Block President की नियुक्ति 

संगड़ाह। युवा कांग्रेस रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान के आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद हिमाचल AIYC प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने रेणुकजी व पांवटा साहिब में नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से युवा कांग्रेस की लगभग पूरी कार्यकारिणी के Aam Admi Party में जाने के बाद से खाली पड़े अध्यक्ष के पद को पार्टी हाइकमान ने भर दिया है। पूर्व मे युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे मोहब्बत अली को Youth Congress पांवटा साहिब का Working President बनाया गया है। साथ ही रेणुकाजी की कमान तजेंद्र सिंह कमल को दी गई है। तजेंद्र कमल ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रतीभा सिंह व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी आदि नेताओं का Thanks किया।



 

Comments