संगड़ाह। वन परीक्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले आरक्षित वन कजवा मे अज्ञात वन काटुओं ने देवदार के 31 पेड़ों का अवैध कटान कर डाला। विभाग की Team द्वारा कजवा गांव के मंदिर से करीब 143 देवदार के नग बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई और अज्ञात लोगों के खिलाफ DR काटी जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार वन काटुओं द्वारा पिछले कंई दिनों से Devdar Trees पर कुल्हाड़ी अथवा Wood Cutter चलाए जा रहे थे। काफी अरसे बाद क्षेत्र मे एक साथ इतने पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया हैं।
RO संगड़ाह विद्यासागर ने बताया कि, मंदिर से बरामद देवदार के करीब 143 नग का वोल्यूम 6 क्युविक मीटर से ज्यादा है। उन्होने कहा कि, रिजर्व फॉरेस्ट बीट कजवा मे देवदार के 31 छोटे-बड़े पेड़ों की Illigal falling हुई है। विभाग द्वारा एक 407 Truck व Pic-Up के माध्यम से जहां कुछ नग अथवा कड़ियां बुधवार देर रात संगड़ाह रैंज office लाए गए, वहीं अन्य गुरूवार सांय 2 अन्य पिक-अप गाड़ियों से लाई गई। जानकारी के अनुसार जागरूकता के अभाव में भी क्षेत्र के विभिन्न गांव में लोग Temples अथवा आस्थास्थलों के लिए बिना अनुमति के देवदार के पेड़ों का अवैध कटान भी करते हैं। DFO रेणुकाजी उर्वंशी ठाकुर ने देवदार की बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि, RO से अधिकारिक report मिलना शेष है और विभाग की टीम देवदार काटने वालों का पता लगाने मे जुटी है।
Comments
Post a Comment