चक्कर आने से रजाणा गांव की 23 वर्षीय महिला की मौत


संगड़ाह Police ने Postmortem के बाद शव परिजनों को सौंपे
संगंड़ाह। चक्कर खाकर गिरने से पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले रजाणा गांव की 23 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहु लाया गया, जहां Doctors ने इसे महिला को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस महिला की एक डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। इस महिला का अढ़ाई महीने का छोटा बच्चा भी है। डॉक्टर द्वारा रेणुका थाने में महिला की मृत्यु के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़की के पिता ने अपने बयान में कहा कि, किसी भी प्रकार का कोई शक नहीं है और महिला की मृत्यु चक्कर खाकर गिरने के कारण हुई है। उधर रेणुका पुलिस द्वारा संगडाह थाने को सूचित कर दिया गया और महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की report आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। DSP संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Comments