1977 मे जनता दल से जीतने के बाद शांता कुमार मंत्रीमंडल मे मिली थी जगह
पैत्रिक गांव नौहराधार मे ली अंतिम सांस
संगड़ाह। पूर्व Panchayati Raj Minister of Himachal रूप सिंह का रविवार को निधन हो गया। पैतृत गांव नौहराधार में उनके अंतिम संस्कार मे सैंकड़ो लोग शामिल हुए। 1977 में इन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था और तत्कालीन CM शांता कुमार के मंत्रीमंडल मे राज्य मंत्री के बने थे। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर है। 1927 में जन्मे पूर्व राज्यमंत्री रूप सिंह का रविवार को नौहराधार मे अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के अनुसार रूप सिह के उस दौरान Congress मे शामिल होने से शांता सरकार गिर गई थी और तब जन प्रतिनिधियों के दल बदलने संबंधी कानून नही था। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डा यशवंत परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी अथवा उपमंडल संगड़ाह से संबंध रखने वाले वह आखरी मंत्री थे और तब से रेणुकाजी का कोई विधायक मंत्री नही बन सका। जानकारी के अनुसार तत्तकालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रूप सिंह को राज्य मंत्री के अलावा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का पद भी दिया था। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि, पूर्व राज्य मंत्री के अंतिम संस्कार मे पुलिस चौकी नौहराधार से कुछ जवान गई थे। उनके निधन के शोकस्वरूप नौहराधार मे बाजार बंद रहा। पूर्व मंत्री के निधन पर जिला सिरमौर व प्रदेश के कई भाजपा व कांग्रेस नेताओ व विभिन्न संगठनों ने शोक प्रकट व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार मे प्रशासन की और से तहसीलदार नौहराधार मौजूद रहे। देर साय तक उनके घर सांत्वना देने के लिए आने वालों का हुजूम लगा रहा।
Comments
Post a Comment