खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष व हाटी समिति अध्यक्ष का संगड़ाह में नागरिक अभिनंदन

गिरिपार को ST Ststus की मांग को चरम तक पहुंचाने के लिए लोगों ने किया धन्यवाद 

संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर तथा केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल आदि का बुधवार को संगड़ाह में विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा Warm Welcome किया गया। गिरिपार को अनुसूचित जनजाति दर्जे की दशकों पुरानी मांग को लेकर हिमाचल सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृत दिलाने के लिए समिति की स्थानीय इकाई, व्यापार मंडल व BJP कार्यकर्ताओं ने इन लोगों का धन्यवाद किया। 
बुधवार सांय संगड़ाह पहुंचने पर उक्त नेताओं का मालाओं के साथ अभिनंदन किया गया और हाटी समिति तथा भाजपा के समर्थन में जनकर नारेबाजी की गई। इस दौरान हाटी समिति महासचिव कुंदन शास्त्री, समिति के पहले अध्यक्ष डॉ रूप कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर व पूर्व BDC सदस्य हीरापाल शर्मा सहित कईं गणमान्य लोग मौजूद रहे। हाटी समिति पदाधिकारियों ने कहा कि, Government of Himachal Pradesh द्वारा भेजी गई गिरिपार संबंधी प्रपोजल को RGI द्वारा स्वीकार किया जा चुका है। 

गौरतलब है कि, वर्ष 1967 में साथ लगते तत्कालीन UP के जौंसार क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति दर्जा दिए जाने के बाद से लगातार गिरिपारवासी भी जनजातिय दर्जे की मांग कर रही है और तब से हर विधानसभा व लोकसभा Election के दौरान करीब 150 पंचायतों मे यह मुद्दा जोर पकड़ता है।


 

Comments