Harmony of the Pines' Police Orchestra Star मनमोहन का घर पहुंचने पर Warm Welcome

मायानगरी मुंबई से लौटने के बाद अपने गांव पंहुचे Himachal Pradesh Police बैंड के कलाकार
संगड़ाह। हिमाचल पुलिस बैंड हारमोनी ऑफ द पाईन स्टार मनमोहन शर्मा फिल्म नगरी मुंबई से 3 माह रहने के बाद अपने घर सैनधार पहुंचने पर लोगों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। Harmony of the Pines' Orchestra के प्रमुख विजय कुमार व मनमोहन शर्मा जिला सिरमौर से संबंध रखते हैं। माता कमला देवी एवं पिता श्यामचंद के घर जन्मे मनमोहन शर्मा सैनधार क्षेत्र की नैहरसबार पंचायत के गांव रूंजा के रहने वाले हैं। बचपन से ही गायन विद्या में रूचि रखने तथा फिल्म नगरी मुंबई में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का सपना उस समय पूरा हुआ, जब Himachal Pradesh Police बैंड का चयन कलर्स TC रियलिटी शो के लिए हुआ। 

अपना संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे मनमोहन शर्मा ने बताया कि, उनके इस यहा तक पहुंचने में उनकी जीवन संगिनी शालिनी शर्मा का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा की, उनका बैंड विश्व की पहली टीम है जिसने रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले में बाबरदी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि, इस टीम में 13 पुरुष एवं दो महिलाएं शामिल है, जिसके हिमाचल से मुंबई के सफर तय करने के पीछे हिमाचल प्रदेश के DGP संजय कुंडू का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। वह प्रोत्साहित नहीं करते तो यह सफर असंभव था।


 

Comments