PCC Working President बनाएं जाने पर MLA विनय का संगड़ाह में नागरिक अभिनंदन

Congress कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन 

क्षत्रिय संगठन व आप की सक्रियता के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस 

कुछ लोगों के पार्टी मे शामिल होने का दवा किया

संगड़ाह। स्थानीय विधायक विनय कुमार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से उत्साहित Party कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को संगड़ाह में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ जुलूस निकाला गया और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित Renukaji विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम मे शामिल हुए। काग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस अथवा रैली के बाद बस अड्डा चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।‌

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस वक्ताओं ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर क्षेत्र से विकास मे भेदभाव के आरोप लगाए तथा प्रदेश में बढ़ती महंगाई के लिए भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की निंदा की। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस Working President एंव विधायक विनय कुमार ने अपने संबोधन मे इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी की जीत का दावा किया। 


 उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए अभी से इकजुट होने की अपील की। गौरतलब है कि, कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद 27 अप्रैल को उपमंडल संगड़ाह मे पहले कार्यक्रम के दौरान जहां लाना-चेता क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं ने विनय कुमार का घेराव किया व गो बैक के नारे लगाए, वहीं 29 अप्रैल Youth Congress Block President विवेक चौहान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस लगातार Damage Controll की कोशिश भी कर रही है। रविवार को कांग्रेस की बैठक मे संगड़ाह पंचायत की प्रधान नीलम देवी सहित कुछ लोगों के सपरिवार BJP छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का दावा भी बयान मे किया गया।‌


 

Comments