धान खरीद केन्द्र पांवटा में शुरू हुई खरीदारी

ऊर्जा मंत्री ने किया 2.73 करोड़ ₹ से कृषि उपज मंडी के उन्नयन कार्य का लोकार्पण

Power Minister of Himachal ने 2 SHG को पत्तल बनाने वाली मशीन भी भेंट की

पांवटा साहिब। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने शुक्रवार को पांवटा साहिब में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किए। उन्होंने अनाज मंडी पांवटा साहिब में FCI द्वारा धान खरीद केन्द्र का Inauguration किया तथा 2.73 करोड़ रुपए से बने कृषि उपज मण्डी पांवटा साहिब के विस्तारीकरण एवं उन्नयनीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, इस धान खरीद केंद्र पर आज से धान खरीद आरम्भ कर दी गई है। उन्होनें प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा जिससे उनके पैसे और समय दोनों की बचत होगी। Power Minister बताया कि, प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर में 3 Dhaan Khrid Kendra खोले गये हैं जिसमें हरिपुर टोहाना, पिपलीवाला तथा कालाअंब शामिल हैं। गत वर्ष इन केंद्रों पर लगभग 1 लाख 52 हजार 346 क्विंटल धान खरीदा गया तथा किसानों को मात्र 24 घंटे में 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। गत वर्ष हरिपुर टोहाना में 94 हजार 189 क्विंटल धान की खरीद की गई जबकि कालाअंब में 19 हजार 543 क्विंटल तथा पिपलीवाला में 38 हजार 614 क्विंटल धान की खरीद हुई। उन्होंने कहा कि, पांवटा साहिब में 10 हजार 812 क्विंटल तथा धौला कुआं में 7 हजार 134 क्विंटल गेंहू की खरीद कर किसानों को 3 करोड़ 60 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होने कहा कि कृषि उपज मण्डी पांवटा साहिब के अन्तर्गत 9 मंडीयां कार्य कर रही है जिसके माध्यम से कृषकों के उत्पादों का क्रय-विक्रय किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि, विकास खंड संगड़ाह के घन्डूरी में 5 करोड़ रूपये से अदरक मण्डी निर्मित की जा रही है जिसका शीध्र ही लोकार्पण कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों की सुविधा के लिए गन्ना भार तोल कांटे का पुनः संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री ने दो SHG को दी पत्तल बनाने वाली मशीन की सौगात 

Power Minister सुख राम चौधरी ने पांवटा साहिब के अमरकोट में दो Selp Help Group को पत्तल बनाने वाली मशीन प्रदान कर अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की आय सृद्वढ करने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों को मात्र एक प्रतिशत दर पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी वर्गो के कल्याण के साथ-साथ विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों कार्यक्रम चला रखें है जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त व सुरक्षित बनी हैं। इस अवसर पर BDC Chairman हितेंद्र कुमार, BJP मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, APMC Sirmaur Chirman रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा व Project Director आत्मा डॉ साहिब सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।


Comments