200 देवी-देताओं की जलेब यात्रा के साथ CM की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला प्रारंभ

छोटी काशी कहलाने वाले मंडी में बतौर Chief Minister 1st time पंहुचे सुखविंदर सिंह सुक्खू 

शिवरात्रि के मंच से भी छेड़ा हिमाचल की बदहाल Economy का राग 

मंडी। देवभूमि हिमाचल के मंडी में CM Sukhvinder Singh Sukkhu की मौजूदगी में करीब 216 देवी-देवताओं की शोभायात्रा के साथ आज International Shivratri Festival शुरू हुआ। सदियों पुरानी Tradition के अनुसार राजमाधव राय मंदिर से पड्डल मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। जलेब के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान व प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना का संदेश दिया गया। आम तौर पर शिवरात्रि मंच से हालांकि राजनीति भाषण बाजी नहीं होती, मगर 1st Time बतौर CM यहां पंहुचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां भी 75000 करोड़ के कर्ज के लिए पूर्व BJP अथवा जयराम Government को खूब कोसा। पूर्व सैनिक लीग, Police व Home Guard के जवानों की टुकड़ियों ने भी जलेब की शोभा बढ़ाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया।

 मुख्यमंत्री ने शिवरात्रि के विभिन्न कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। पडल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने मंडी की जनता की भावनाओं को समझते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल को सेरी मंच के लिए स्थानांतरित किया है। देव समाज को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनके रहने की व्यवस्था संस्कृति सदन कंगनीधार में की गई है। उन्होंने कहा कि, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वालों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मंडी जिला के वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वाले 53 आवासियों को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व सरकार के कर्ज का राग छेड़ने के बाद फिर दोहराया कि, वह सत्ता सुख नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए CM बने हैं।

 


Comments