10 दिन की पदयात्रा के बाद छोटी काशी पंहुचता है कमरूनाग का काफिला
शुकदेव जी 15 को करेंगे प्रस्थान
मंडी। देवभूमि Himachal की छोटी काशी कहलाने वाले मंडी जनपद के बड़ा देव Kamrunag अपने भंडार अथवा Temple से निकलने के बाद अन्य देवी-देवता भी International Shivratri Festival के लिए रवाना होने की तैयारी में है। अपनी भूमिका निभाने के लिए शुक्रदेव अथवा शुकदेव जी आगामी 15 फरवरी को रवाना होंगे और 17 को DC Mandi द्वारा देव अभिनंदन किया जाएगा। बुजुर्गों व देवता के गुरों के अनुसार मंडी रियासत की रानी नंगे पांव देवता के दर्शनों को आती थी और उन्होंने राजमहल में देवता को 3 मजिलां कोठी भी अर्पित की है।ज्यूणी घाटी के कांडी गांव से निकलने के बाद कल सुराह पंहुचे देव कमरुनाग के कारवां ने आज लोगो के आमंत्रण पर बटेहड़ा में डेरा डाला। 10 दिन में देव प्रमुख की परंपरागत पदयात्रा मंडी पंहुचती है। गौरतलब है कि, झील में करोड़ों के खजाने व 1994 में Governor के Helicopter crash के चलते कमरूनाग कईं बार भारत के Main Streem Media की सुर्खियों में रह चुके हैं। मान्यता के अनुसार यहां किसी भी विमान को मंदिर के ऊपर से गुजरने की अनुमति नहीं है। मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस धार्मिक उत्सव में मंडी जनपद के 200 के करीब देवी देवता पहुंचते हैं।
Comments
Post a Comment