रेणुकाजी, नाहन व राजगढ़ में भगवान परशुराम जयंती पर हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन के बाद भंडारे का आयोजन
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन, आस्थास्थल रेणुकाजी व राजगढ़ आदि में शनिवार को Bhagwan Parshuram Jayanti पर हवन व भंडारे जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। Satyugi Teerath Renukaji कल हुई शोभायात्रा के बाद आज पारम्परिक तीर्थ पूजा के उपरान्त देव पालकियों को विदा किया गया। Renukaji Development Board द्वारा यहां खेल-कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मीया मंदिर कहलाने वाले नाहन के प्राचीन भगवान परशुराम मंदिर में रामकथा के बाद भंडारा आयोजित किया गया। 

उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ के शिरगुल महाराज मंदिर परिसर में ब्राह्मण कल्याण समाज संगठन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। जिला व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण समाज कल्याण संगठन राजगढ द्वारा स्थानीय शिरगुल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शिरगुल चौक तक भगवान के शस्त्र फरसा के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्राहमण समाज संगठन राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने कहा कि, भगवान  विष्णु के छठे अजर अमर अवतार परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भविष्य में इससे ज्यादा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।


Comments