CM के करीबी बृजराज ठाकुर का निष्कासन Congress State Leadership ने Within 48 Hours रद्द किया

संगड़ाह में हुई रेणुकाजी मंडल की बैठक मे लिया गया था 6 साल के लिए Party से बाहर निकालने का फैसला 

MLA नाहन के रिश्तेदार सहित सभी 4 कांग्रेसियों पर लगे आरोपों को State Disciplinery Comittee Present ने तथ्यहीन कहा

CM सुक्खू के PCC President होने के दौरान क्षेत्र में उनके खेमे के अकेले नेता थे पूर्व PCC Secretary बृजराज ठाकुर 

निष्कासन प्रकरण को लेकर स्थानीय Congress MLA विनय कुमार ने नहीं दिया कोई बयान 

निष्कासन रद्द कर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने गुटबाजी शांत करने की कोशिश की 

संगड़ाह। Chief Minister of Himachal Sukhvinder Singh Sukkhu के करीबी कहलाने वाले पुर्व PCC Secretary बृजराज ठाकुर को Block Congress unit द्वारा 6 साल के लिए Party से निष्कासित किए जाने संबंधी  फैसला State High Command ने Within 48 Hours खारिज कर दिया। बृजराज अथवा सुक्खू गुट के समझे जाने वाले स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज ठाकुर, विजय ठाकुर तथा MLA नाहन के करीबी रिश्तेदार अरूण ठाकुर को भी बाहर करने के प्रस्ताव को भी राज्य अनुशासन समिति अध्यक्ष व पुर्व MP विप्लव ठाकुर ने खबरों पर संज्ञान लेते हुए पार्टी संविधान के अनुरूप न पाए जाने पर गुरुवार को नामंजूर किया। प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले पर सुक्खू खेमे के कहे जाने वाले स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ने आभार जताया। 
पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने उक्त कांग्रेस नेताओं अथवा कार्यकर्ताओं पर लगे पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को तथ्यहीन पाया। मंगलवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में हुई Meeting में हुए इस फैसले पर कांग्रेस रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष को उन्होंने भविष्य में तथ्यों के आधार पर ही ऐसे मामले अनुशासन समिति को भेजने की नसीहत दी। कांग्रेस रेणुकाजी मंडल ने मंगलवार पुर्व PCC सचिव बृजराज ठाकुर व उन्हीं के गुट के बताए गए मनोज ठाकुर, विजय ठाकुर तथा अरूण ठाकुर के निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अनुशासन समिति से इसे तुरंत मंजूरी की appeal की थी, जिसे आज नामंजूर किया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश खिमटा ने इस बारे Officiall Letter जारी कर सभी 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि, SC reserve Shri Renukaji के Congress MLA विनय कुमार ने पूर्व PCC Secretary बृजराज के निष्कासन को लेकर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। उधर कांग्रेस के पूर्व State Secretary बृजराज ठाकुर व पूर्व प्रधान अरूण ठाकुर सहित चारों आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि, उन्हे मंडल इकाई से कोई Notice तक जारी नहीं किया गया था और वह हमेशा 1 वफादार कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू के PCC President होने के दौरान बृजराज ठाकुर क्षेत्र में उनके गुट के एक मात्र नेता थे और उनकी कईं जनसभाएं भी उन्होंने आयोजित करवाई थी। 

ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार Road की हालत में सुधार व क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में खाली पद भरने जैसे मुद्दे हाल ही में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने व ददाहू में नागरिक अभिनंदन को लेकर भी वह Media व Social Media मे चर्चा में रहे। कांग्रेस अथवा सुक्खू Government द्वारा बंद अथवा De-notify किए गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के ExEn व SDO office तथा ददाहू में BDO जैसे कार्यालय दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल जल्द CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलवाने का भरोसा भी उन्होंने पार्टी व सरकार में कोई भी पद न होने के बावजूद दिया था। बहरहाल गत 4 माह में कईं बार Chief Minister से क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल मिलवा चुके बृजराज सहित चारों कांग्रेसियों के निष्कासन के फैसले को 48 घंटे के भीतर पलटकर Congress State High Comand ने फिलहाल यहां खुलकर सामने आ रही गुटबाजी को शांत करने की कोशिश की है।  सूत्रों के अनुसार दोनों गुट अपना पक्ष रखने के लिए कल प्रदेश के आला नेताओं से भी मिले थे।


 

Comments