Deputy CM ने अग्निहोत्री ने की नाहन में हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

सवा-सवा करोड़ 11 Volvo Buses खरीदने के साथ-साथ 75,000 करोड़ के कर्ज की बात भी दोहराई

OPS, महिलाओं को 1500 Pension व सरकारी नौकरियां जैसी Guarantee का जिक्र भी किया 

नाहन। हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी सरकार 1 अन्य Guarantee को पूरा करते हुए जल्द 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 ₹ पेंशन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि, Government पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि 15 अप्रैल इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहा है, इस दिन हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था और आज इस पहाड़ी प्रदेश ने अपने सफर के करीब 75 साल पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि, 15 अप्रैल 1948 को अपनी स्थापना के उपरांत एक छोटे से प्रदेश हिमाचल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में तत्कालीन प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी व हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार का योगदान नहीं भुलाया जा सकता। प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भी उन्होंने याद किया।  

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, Congress अथवा Sukkhu Government द्वारा प्रदेश के लोगों से किए गए वायदों एवं 10 Election Guarantees के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पूर्व की BJP Government ने प्रदेश पर विरासत में 75 हजार करोड रुपए का कर्जा छोड़कर गई है वहीं 11 हजार करोड रुपए की देनदारियों कर्मचारियों की भी बाकी है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आयेगी और प्रदेश सरकार संसाधन पैदा करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि, हमारी सरकार ने 1st Cabinet Meeting में वादे के मुताबिक Old Pension Scheme बहाल की है, जिसका लाभ 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को ताउम्र मिलता रहेगा। इससे पहले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित हिमाचल अथवा Congress सरकार के कईं मंत्री भी ऐसे दावे कर चुके हैं, मगर इस माह भी कर्मचारियों के वेतन से OPS अथवा GPF की वजाय NPS की राशि ही कटी है और इस बारे Notification जारी होना बाकी है। उन्होंने कहा कि, सात हजार विधवाओं एवं एकल नारियों को भी इस साल के दौरान मकान दिये जाएंगे। प्रदेश सरकार ने राज्य के लगभग 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बिजली बनाने के लिए उपयोग होने वाले पानी पर Water Cess लगाने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश को करोड़ों रुपए सालाना आय होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त शराब के ठेकों की नीलामी प्रणाली बदली गई जिससे पांच सौ करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्रदेश को हुई है, साथ ही शराब पर दूध टैक्स लगाने वाली हमारी पहली सरकार है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में हमारी सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि हिमाचल प्रदेश को माॅडल स्टेट फार इलैक्ट्रिक व्हीकल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, Private Bus Oprater को E-Bus तथा प्राईवेट ट्रक आपरेटर को ई-ट्रक खरीद के लिए 50% की दर से अधिकतम 50 लाख रुपये तक का उपदान देने के अलावा तथा प्राईवेट आपरेटर को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत का उपदान दिया जायेंगा। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों से बदला जायेगा अभी तक हम 150 डीजल बसें, 11 वोल्वो बसें, 35 इलैक्ट्रिक बसें खरीद चुके हैं और 200 इलैक्ट्रिक बसें साल के दौरान खरीदी जांएगी। पिछले 4 माह से घाटे का राग अलापने वाली कांग्रेस सरकार द्वारा सवा-सवा करोड़ की Volvo Buses खरीदा जाना Social Media पर चर्चा में है और सुत्र बताते हैं कि, खजाना खाली बता रही इस सरकार के उपमुख्यमंत्री के विभाग अथवा HRTC द्वारा करीब 196 बसें खरीदने पर विपक्ष भी पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रदेश में रोपवे निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। शिमला, कुल्लू के बिजली महादेव व मंदिरों को रोपवे से जोड़ने की योजनाओं पर काम हो रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए हम वचनबद्ध है इसी दृष्टिकोण से हमने फैसला लिया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी गर्वनमेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोले जायेंगे, जहां बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये की लागत से मैडिकल कॉलेज नाहन, हमीरपुर व चम्बा के भवनों का कार्य पूरा करके उनका लोकार्पण किया जाएगा तथा इनमें नर्सिंग कॉलेज भी आरम्भ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पांच शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं के सुधार पर लगभग 817 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे, परियोजना के अंतर्गत पाच शहरों में नाहन शहर भी शामिल है। इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल निर्माता डाॅ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा शहीदी स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं तथा मार्च पास्ट कंटींजेंटस व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक विनय कुमार व अजय सोलंकी, पूर्व विधायक अजय बहादुर व करनेश जंग, DC Sirmaur RK गौतम, SP रमण कुमार मीणा व कांग्रेस नेता रूपेन्द्र ठाकुर, दयाल प्यारी, आनंद परमार, नरेन्द्र तोमर तथा ज्ञान चैधरी सहित कईं गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


Comments