MC शिमला मे आज BJP ने Smart City जैसी उपलब्धियां गिनाई, तो Congress ने जीत तय बताई

Congress की Election Guarantees पूरी न होना भी चुनावी मुद्दा 

पंचायती राज तथा Education Minister ने Congress तो पूर्व शहरी विकास मंत्री ने BJP के समर्थन में की PC 

शिमला। Municipal Corporation Shimla Election के प्रचार का दौर नियमानुसार कल समाप्त होने के बावजूद सोमवार को भी Congress व BJP नेता Voters को लुभाने में बाज नहीं आए। हिमाचल के पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने BJP Government के दौर में शिमला को Smart City के तहत 6500 करोड़, Ropeway को 1500 व पानी के लिए 1800 करोड़ ₹ के Budget को बड़ी उपलब्धि बताया और 1st Cabinet में सुक्खू सरकार द्वारा कोई भी Guarantee पूरी न किए जाने पर तंज कसे। Congress की ओर से पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह व शिक्षा मंत्री रोहित सिंह ने मोर्चा संभालते हुए जीत की हैट्रिक का दावा किया और Sukkhu Government के 5 माह के कार्यालय की सराहना की। पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर अचार संहिता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, चाहे कर्मचारियों को 3% DA की Notification हो या फिर एटिक में राहत, सरकार नगर निगम चुनाव जीतने के लिए आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। भारद्वाज ने कहा कि, शहर में जितनी भी नई पार्किंग बनाई गई है वह BJP ने बनाई है। बिजली के कनेक्शन, सड़को को चौड़ा करने, ढली में नई टनल बनाने व 1506 करोड़ के Ropeway की नीव जैसे काम भी भाजपा ने किए। 
उन्होंने 1st Cabinet के वादे के बावजूद सुक्खू सरकार द्वारा 5 माह में भी OPS, महिलाओं को 1500 ₹ Pension व 1 लाख सरकारी नौकरियां जैसे वादे पूरे न करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, शहर की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस के झूठे वादों में आने वाली नही है। CM पैसों की कमी बताकर चार साल बाद सब काम होने की बात कह रहे हैं। मतदान से पहले सोमवार को सरकार के Cabinet Minister रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करके MC शिमला में जीत की हैट्रिक लगाने का दावा किया है। पहली कैबिनेट संबंधित 3 Assembly Election Guarantees का जिक्र करने से बचते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार सभी गारंटी को पूरा करेगी और 5 महीने में कांग्रेस सरकार ने जनहित में निर्णय लिए हैं। Education Minister रोहित ठाकुर ने कहा कि, शिमला के विकास के लिए सरकार ने Roadmap तैयार कर लिया है। 5 महीने के Sukkhu Government के कार्यकाल पर जनता की मोहर होगी और भाजपा पांच साल में नगर निगम शिमला के विकास करवाने में विफल रही है। Cabinet Minister अनिरूद्ध सिंह ने 3 गारंटी का स्पष्ट जिक्र न करते हुए कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला, युवा व कर्मचारी हितैषी सरकार है। 5 महीने के कार्यकाल में सरकार ने जनहित में बड़े निर्णय लिए हैं जिसके बलबूते नगर निगम शिमला में भी कांग्रेस का कब्जा होगा। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में शराब बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पूर्व महापौर के बेटे की गाड़ी से अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है।


Comments