अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगड़ाह के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा का Hart Attack से आकस्मिक निधन

चाढ़ना में आज होगा अंतिम संस्कार 

संगड़ाह। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगडाह Block unit के अध्यक्ष 39 वर्षीय चंद्रमणि वर्मा का Hart Attack से आकस्मिक निधन हो गया। चंद्रमणि वर्मा लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2005 में लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में PWD Division संगड़ाह के हरिपुरधार में वरिष्ठ सहायक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को Duty के दौरान अचानक बेहोश हो गए इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में ले जाया गया, जहां से चिकित्सको ने उन्हें संगड़ाह अस्पताल के लिए रेफर किया। 
संगड़ाह Hospital में Doctor ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार प्रातः संगड़ाह Police ने Postmortem करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। आज पैतृक गांव चाढ़ना में इनका अंतिम संस्कार होगा। चंद्रमणि के पिता जगत सिंह पहाड़ियां भी कर्मचारी संगठन के नेता रहे तथा BJP मंडल उपाध्यक्ष रहे थे। विकास खंड संगड़ाह के सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा BJP के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, पूर्व विधायक रूप सिंह व BDC संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा आदि ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। गौरतलब है की, चंद्रमणि वर्मा का बतौर सरकारी कर्मचारी कर्मचारियों की OPS बहाली आंदोलन मे अग्रणी भूमिका में रहे तथा वर्तमान में NPSEA संघ तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक संगड़ाह के अध्यक्ष थे। चंद्रमणि अपनी पीछे 66 वर्षीय माता रेवती देवी, 38 वर्षीय पत्नी प्रोमिला वर्मा, 14 वर्षीय पुत्री वंशिका व 11 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए। उनके इस अकस्मात निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
 

Comments