संगड़ाह की भूतमड़ी Limestone Mine पर भूस्खलन से 1 शख्स की Death

 क्षेत्र की चूना पत्थर खदानों पर अब तक जा चुकी है 7 लोगों की जान

DSP संगड़ाह के अनुसार मामले की तहकीकात जारी

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भूतमड़ी चूना पत्थर खदान पर हुए Landslide में मंगलवार बाद दोपहर 44 वर्षीय मजदूर अथवा ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुलतान सिंह पुत्र तुलसी राम साथ लगते गांव गनोग का रहने वाला था और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार Mines पर की गई खड़ी cutting वाली जगह से मलवे से उसका क्षत विपक्ष शव निकाला गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह यहां आम दिनों की तरह Blasting भी हुई थी, हालांकि भूस्खलन बाद दोपहर हुआ। Police Station संगड़ाह के अंतर्गत लापरवाही से हुए इस Accident के मृतक का शव Postmortem के लिए खनन व्यवसाई की गाड़ी मे ददाहू Hospital ले जाए जाने को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। 

 Mining Engineer DK सिन्हा ने कहा कि, उन्हें बताया गया कि संगड़ाह Sangrah में पोस्टमार्टम नहीं हो रहे हैं इसलिए अपने वाहन से ददाहू ले गए। उन्होंने कहा कि, मृतक उनकी Mine पर काम नहीं करता था और वह संभवत घास काटने या अपने काम से यहां आया था। BMO संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज ने कहा कि, यहां Police द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सम्पर्क नहीं किया गया। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि, Case की तहकीकात जारी है। गौरतलब है कि, पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के गृहक्षेत्र Civil Subdivision Sangrah मे वर्तमान में बिना Mining Inspector व चेक पोस्ट के करीब 782 बीघा भूमि पर चल रही 5 चूना खदानों पर इससे पहले भी जानलेवा हादसे हो चुके हैं। वालिया Limestone Mines संगड़ाह पर 5 मई 2022 को 1 शख्स की Death से पहले भड़वाना में अवैध चूना खदान पर 1 तथा राईचा Limestone Mines पर 4 लोगों की पहाड़ी दरकने अथवा भूस्खलन से मौत हो चुकी है।

Comments