SHO रेणुकाजी का रात को सोते समय आकस्मिक निधन

पांवटा में Heart Attack से मौत की आशंका

शव Postmortem के लिए भेज Police ने शुरू की जांच 

सिरमौर जिला के Police Satation रेणुकाजी के प्रभारी जीत सिंह का पांवटा मे आकस्मिक निधन हो गया। इंस्पेक्टर जीत सिंह के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि, जीत सिंह को पांवटा साहिब में अपने 1 रिश्तेदार के घर पर सोते समय Heart Attack आने से उनकी मौत हुई, हालांकि सही कारणों का पता Postmortem report आने के बाद चल सकेगा। बताया यह भी जा रहा है कि, पहले भी उन्होंने हृदय रोग का इलाज करवाया था, हालांकि विभाग से इस बारे पुष्टि होना बाकी है। 57 वर्षीय Inspector Jeet Singh पिछले कुछ वर्षों से Sirmaur District के विभिन्न थानों में तैनात रहे। रेणुकाजी से पहले वह पुरुवाला थाने में सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार कल SHO जीत सिंह पावटा साहिब में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। यहां से उन्होंने अपने एक साथी के साथ धर्मशाला जाना था। जहां उनकी Court में एविडेंस थी। सम्भावना जताई जा रहा है कि, जीत सिंह को रात को सोते समय हार्ट अटैक आया और इस स्थिति में उनका देहांत हो गया। रिश्तेदारों को सुबह घटना का पता चला तो उन्हें पांवटा साहिब Hospital पहुंचाया, मगर यहां Doctor ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि, Deadbody Postmortem के लिए भेज दी गई है और Police मामले की जांच कर रही है। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने भी थाना प्रभारी रेणुकाजी के निधन की पुष्टि की।

 

Comments