नाहन के कंडईवाला में अफीम की अवैध खेती करने वाला Arrested

Police ने 5000 Poppy plants बरामद कर नष्ट किए 

Court ने आरोपी को Police Remand पर भेजा आरोपी 

नाहन। उपमंडल नाहन के Police Satation कालाआम की टीम द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की खेती करने वाले शख्स को Arrest किया गया। पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि, सुभाष उर्फ भासी, पुत्र राजेन्दर सिहं, गांव कंडईवाला (बर्मापापडी) तहसील नाहन अपने खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती कर रहा है। Police Team ने दबिश दी तो खेतो में उगाए गए अफीम के कुल 5000 पौधे बरामद करने में सफलता मिली। संबंधित पटवारी ने Revenue record के अनुसार अफीम के खेत को राजेन्द्र सिह की मलकीयत जमीन बताया। 
सुभाष @ भाषी तथा राजेन्द्र सिह उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना कालाआम में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act) के अंतर्गत Case पंजीकृत किया गया। मामले में संलिप्त आरोपियों में से सुभाष को गिरफ्तार किया गया, जबकि राजेन्द्र सिह को उसकी वृद्धावस्था तथा बीमारी के कारण 41 (1) A, CrPC के Notice पर पाबंद करके छोड़ा गया। कल गिरफ्तार आरोपी सुभाष उर्फ भाषी  को आज बुधवार को Court मे प्रस्तुत किया गया तथा न्यायालय द्वारा आरोपी को 2 दिन के Police remand में भेजा गया है । SP सिरमौर ने बताया कि, बरामद Poppy plants से Sample लेने के बाद शेष सभी अफीम के पौधो को मौका पर ही आग लगाकर नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि, Case में आगामी Investigation जारी है।
 

Comments