संगड़ाह। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सतयुगी तीर्थ रेणुकाजी में स्थित Gayitri Ashram को Wildlife sanctuary aria से बाहर करने की Appeal की है। उक्त मामले को लेकर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ल से राजभवन शिमला में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को सौंपे गए मांगपत्र में कहा कि, रेणुकाजी तीर्थ में यह आश्रम पिछले करीब 200 वर्षों से चल रहा है, जबकि इसे वन्य प्राणी क्षेत्र में कुछ ही दशक पहले शामिल किया गया। उन्होंने रेणुकाजी विकास बोर्ड की तर्ज पर आश्रम को बाहर रखने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अतुल कौशिक व जिला सिरमौर अध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि ब्राह्मण समाज से जुड़े अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment